{"_id":"6426cfd61dff31da030f27d4","slug":"scooty-collided-with-nilgai-bank-worker-girl-died-and-brother-injured-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नीलगाय से टकराई स्कूटी, बैंक कर्मी युवती की मौत और भाई हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नीलगाय से टकराई स्कूटी, बैंक कर्मी युवती की मौत और भाई हुआ घायल
Fri, 31 Mar 2023 05:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 05:49 PM IST
सार
युवती स्कूटी से अपने भाई के साथ घर वापिस आ रही थी। रास्ते में लगभग आठ बजे जनपद कासगंज के बिलराम-ढोलना के निकट स्कूटी नीलगाय से टकरा गई। जिससे दोनों बहन-भाई घायल हो गये। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका कशिश पाठक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा छर्रा के सांकरा रोड़ निवासी एक युवती बुधवार को जनपद बंदायू के कस्बा उझानी में स्थित बैंक का कार्य खत्म कर अपने भाई के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी। रास्ते में छर्रा-कासगंज रोड़ स्थित बिलराम-ढोलना के निकट स्कूटी के सामने नीलगाय आ जाने के कारण स्कूटी टकरा गई।
विज्ञापन
जिससे दोनों बहन-भाई घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवती की गंभीरावस्था को देखते हुए परिजन फरीदाबाद स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां शुक्रवार की प्रात: उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कस्बा छर्रा के सांकरा रोड़ निवासी 24 वर्षीय कशिश पाठक पुत्री राजेश कुमार पाठक जनपद बंदायू के कस्बा उझानी में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में आफीसर स्केल के पद पर तैनात थी। देर सांय बैंक का कार्य खत्म करके रामनवमी की छुट्टी पर स्कूटी से अपने भाई दक्ष पाठक के साथ घर वापिस आ रही थी। रास्ते में लगभग आठ बजे जनपद कासगंज के बिलराम-ढोलना के निकट स्कूटी नीलगाय से टकरा गई। जिससे दोनों बहन-भाई घायल हो गये।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवती की गंभीरावस्था को देखते हुए रेफर कर दिया, परिजन उसे फरीदाबाद स्थित निजी चिकित्सालय लेकर गये। जहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
युवती दो भाईयों में अकेली बहन थी। परिजनों के अनुसार लगभग नौ माह पूर्व ही युवती का चयन बैंक में ऑफीसर के पद पर हुआ था। बैंक की छुट्टी होने पर अपने घर आ रही थी।