फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   school was buzzing with the influx of children on the first day

Aligarh News: पहले दिन बच्चों की आमद से स्कूल हुए गुलजार, बच्चों ने कक्षा में भी की नींद पूरी

Tue, 04 Jul 2023 01:40 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 01:40 AM IST
सार

जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचे, वैसे ही अपने सहपाठियों को देखकर मुस्करा दिए। दूर से हाय-हैलो किया और नजदीक आकर कैसी बीती गर्मी की छुट्टियों के बारे में जानकारी हासिल की। छोटे बच्चों को उनके माता-पिता साथ लेकर स्कूल आए। स्कूल छोड़ने के बाद वह अपने बच्चों को तब तक देखते रहे, जब तक वह अपनी कक्षा में नहीं चला जाता। छोटे बच्चे कक्षा में अपनी नींद पूरी करते भी देखे गए।

विज्ञापन
school was buzzing with the influx of children on the first day
पहले दिन कक्षा में की बच्चों ने नींद पूरी - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को माध्यमिक, बेसिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड के स्कूल खुल गए। बच्चों की आमद से स्कूल परिसर गुलजार हो गया।  

विज्ञापन


जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचे, वैसे ही अपने सहपाठियों को देखकर मुस्करा दिए। दूर से हाय-हैलो किया और नजदीक आकर कैसी बीती गर्मी की छुट्टियों के बारे में जानकारी हासिल की। छोटे बच्चों को उनके माता-पिता साथ लेकर स्कूल आए। स्कूल छोड़ने के बाद वह अपने बच्चों को तब तक देखते रहे, जब तक वह अपनी कक्षा में नहीं चला जाता। छोटे बच्चे कक्षा में अपनी नींद पूरी करते भी देखे गए। छुट्टी होने से पहले स्कूल के गेट पर उनके माता-पिता पहुंच गए। गेट पर आते ही बच्चे को उन्होंने गोद में उठा लिया और पूछा आज का दिन का कैसा रहा। क्या-क्या पढ़ा? रास्ते भर पूछते रहे। 
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी के बाद पहला दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने पहाड़ी तो किसी ने नानी की सुनाई कहानी
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने संस्मरण अपने सहपाठियों के साथ साझा किए। कुछ ने गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ी इलाकों में गए थे। साथ ही कुछ अपने दादा-दादी और नाना-नानी के यहां गए थे। सभी ने एक-दूसरे को कहानी सुनाई। 

बच्चों के बोल 

स्कूल आकर काफी अच्छा लगा। पहले दिन पढ़ाई के साथ खेला भी। -शिवांश, कक्षा-1, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
गर्मी की छुट्टी के बाद पहली बार अपने दोस्तों से मिला अच्छा लगा। -वेदांत, कक्षा-8, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
मुझे स्कूल आना अच्छा लगा। मैम ने पढ़ाया। इसके बाद खेला। -प्रियांशु, कक्षा-1, ओएलएफ
स्कूल आने में अच्छा नहीं लग रहा था। आकर खूब अच्छा लगा। -आराध्या, एलकेजी, संत फिदेलिस स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed