फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School's roof broken, kids study on road

स्कूल की छत तोड़ी, बच्चों ने की सड़क पर पढ़ाई

Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
 School's roof broken, kids study on road
स्कूल की छत तोड़ी, बच्चों ने की सड़क पर पढ़ाई - फोटो : Dig Vishal
महानगर के बेगपुर में प्राथमिक बालक पाठशाला संख्या-7 की छत तोड़े जाने से बच्चों ने बुधवार को बीच सड़क पर पढ़ाई की। वहीं, बिना नोटिस दिए छत तुड़वाने पर भवन स्वामी को नोटिस दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

 बुधवार को बच्चे स्कूल पढ़ने पहुंचे। शिक्षिका भी पहुंचीं, पर जब उन्होंने स्कूल के सामने मलबा और छत तोड़ते देखा, तब शिक्षिका हेमलता कौशिक ने बच्चों को सड़क पर पढ़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान
उन्होंने बीएसए को मामले से अवगत करा दिया। कुछ ही देर में मौके पर खंड विकास अधिकारी हेमलता सिंह भी पहुंच गईं। उन्होंने भवन स्वामी संजय सिंह से कहा कि बिना नोटिस दिए छत क्यों तुड़वा रहे हैं। इसकी लिखित सूचना पहले देनी चाहिए। बाद में उन्होंने बीएसए को सारी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका हेमलता कौशिक का कहना है कि छत टूट रही थी। बच्चों को जान का खतरा है, इसलिए सड़क पर पढ़ा रही हैं। उधर, भवन स्वामी संजय सिंह ने बताया कि स्कूल की छत पर दो कमरे हैं, जिसे किराये पर दे रखा था, जिसकी छत गिर गई थी। आगे की छत गिरने वाली थी। इसलिए इसे तुड़वा रहा हूं। शाम को भी तुड़वाया था, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।


भवन स्वामी ने बिना नोटिस दिए भवन को तोड़ना शुरू कर दिया, जो उचित नहीं था। इसलिए भवन स्वामी को इस संबंध में नोटिस दिया जाएगा। डीएम की अनुमति पर जल्द ही स्कूल को आसपास की सरकारी इमारत में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
-डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed