{"_id":"624b4762922a27479b76f215","slug":"school-chalo-campaign-start-aligarh-news-ali288534871","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षा अभियान : जिले में स्कूल चलो का शुभारंभ, सभी बच्चों का करें नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षा अभियान : जिले में स्कूल चलो का शुभारंभ, सभी बच्चों का करें नामांकन
Tue, 05 Apr 2022 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:00 AM IST
सार
विधायक मुक्ता संजीव राजा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी राष्ट्र की मजबूत नींव है। इसमें शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। जिले में शासकीय और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूल हैं।
विज्ञापन
एलमपुर स्कूल में स्कूल चलो अभियान में बच्चों किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संविलियन विद्यालय एलमपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने किया।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्कूल चलो अभियान के प्रति जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों ने देखा। राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने शिक्षाधिकारियों व शिक्षकों से कहा कि एक महीने में लक्ष्य को पूरा करते हुए विद्यार्थियों का नामांकन कराएं। कोई बच्चा छूटना नहीं चाहिए। यदि कामगार प्रवासी है और कुछ दिनों के लिए ही आया है, तो भी उसका नामांकन कराया जाए। जब सभी बच्चे विद्यालय जाएंगे तो यहां एक बड़ा परिवर्तन होगा। रिपोर्ट कार्ड के साथ अभिभावकों के साथ बैठक अवश्य करें। मंत्री ने मुख्यमंत्री की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय अंडला को गोद लेने की घोषणा की।
विज्ञापन
विधायक मुक्ता संजीव राजा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी राष्ट्र की मजबूत नींव है। इसमें शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। जिले में शासकीय और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूल हैं। हमारे पास पर्याप्त अध्यापक और साधन हैं। पढ़े लिखे और शिक्षित शिक्षक हैं। सरकारी सहायता से परिपूर्ण हैं, जो बच्चे शासकीय स्कूलों में पढ़ रहे हैं। अगर इनकी शिक्षा दीक्षा में कोई चूक हो जाती है तो निश्चित रूप से यह जिम्मेदारी हमारी होगी। विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि अपनी इच्छा शक्ति से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर स्कूलों में बच्चों की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं। खासकर तब जब हमें प्रशिक्षित अध्यापक मिले हुए हैं और उन्हें सरकार द्वारा पर्याप्त भुगतान भी किया जा रहा है। अगर जनपद के डेढ़ लाख बच्चे अच्छे निकलें या आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से इसका श्रेय उन गुरुजनों को ही जाएगा, जिन्होंने इनकी शिक्षा की नींव रखी है।
विज्ञापन
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार घर-घर सर्वे कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में कराएं। प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी, ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि एक-एक विद्यालय को गोद लेकर उन विद्यालय की आधारभूत जरूरतों को पूरा कराकर उन्हें आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित कराएं। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि नौनिहालों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि सरकार की मंशा एवं लक्ष्य अनुरूप जनपद में सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 2 लाख 52 हजार बच्चे प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत हैं। गत वर्ष कोरोना जैसी महामारी के बावजूद 30 हजार से अधिक नए बच्चों को पंजीकृत किया गया था। इस वर्ष भी जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इससे कहीं बढ़कर नए और छूटे हुए बच्चों का पंजीकरण कराया जाए। इस अवसर पर बीएसए सतेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बच्चों संग मिड-डे मील खाया। उधर, एसबीबीएम इंटर कॉलेज में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत प्रबंधक व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अनुराग गौतम ने किया। इस अवसर पर सुनीता गौतम, चंद्रभान शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, पवन गुप्ता, लख्मी चंद बघेल, सत्येंद्र सिंह, प्रधानाचार्य भंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान और विद्यार्थी पुरस्कृत
स्कूल चलो अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर हर ब्लॉक से एक-एक ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक अकराबाद से ग्राम प्रधान लधौआ संध्या सिंह, ब्लॉक अतरौली से ग्राम प्रधान गनियावली प्रशांत मुद्गल, बिजौली से ग्राम प्रधान चउगवां अमित कुमार, चंडौस से ग्राम प्रधान अमृतपुर जितेंद्र कुमार, धनीपुर से हरदुआगंज देहात पिंकी दिवाकर, गंगीरी से ग्राम प्रधान मकदूमनगर सुनील आर्य, गोंडा से बनवीर सिंह, इगलास से ग्राम प्रधान कारेका सदुपुरा हरवीर सिंह, जवां से ग्राम प्रधान छेरत राम प्रकाश, लोधा से ग्राम प्रधान बीठना मुरारी लाल, ब्लॉक टप्पल से ग्राम प्रधान भरतपुर अमित कुमार को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
इसी प्रकार जिले के प्रत्येक विकास खंड से परिषदीय विद्यालयों के दो-दो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक अकराबाद से भूमिका, तरुण गोस्वामी, अतरौली से नरेश, साक्षी, बिजौली से अवनीश कुमार, ओमश्री, चंडौस से काजल, धनीपुर से सस्मित भारद्वाज, कुलसुम, गंगीरी से नंदिनी, गौरव, गोंडा से विनीत कुमार, रजनी, इगलास से पूर्वी, अंश, जवां से समीर, रोशन, लोधा से योगेश, टप्पल से पंकज कुमार, मोक्ष, अलीगढ़ नगर क्षेत्र से प्राची शर्मा व अर्जुन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।