फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scheme is not applicable in Aligarh from today, if not mask

अलीगढ़ में आज से मास्क नहीं तो सामान नहीं स्कीम लागू

Fri, 19 Jun 2020 11:52 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Scheme is not applicable in Aligarh from today, if not mask
मास्क - फोटो : अमर उजाला
बाजारों में बढ़ती भीड़ और लोगों के लापरवाह रवैये को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से मास्क नहीं तो सामान नहीं स्कीम लागू कर दी है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ग्राहकों को पेट्रोल, राशन, दवा, परचून सामान सहित अन्य सभी प्रकार की वस्तु तभी दी जाए, जब वह मास्क पहने हो। इसके साथ ही जिले में थानावार कोविड हेल्प डेस्क खोली जाएंगी। इन पर एनसीसी और एनएसएस के कार्यकर्ता रहेंगे। यह थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग करेंगे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं थानावार मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि कोविड-19 की हेल्प डेस्क जनपद में जगह-जगह स्थापित करें, जिन पर एनसीसी व एनएसएस की टीम बनाकर कोविड हेल्प डेस्क हेतु आवश्यक उपकरण (थर्मल स्कैनर, दवा) उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही देखा जा रहा है कि लोग भीड़-भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं एवं मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन



आज से इस प्रकार के लोगों को राशन, पेट्रोल, खाद्य सामिग्री आदि से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही जो दुकानदार नियमों का पालन न करें उनके खिलाफ भी पुलिस या मजिस्ट्रेट कार्रवाई करें। इधर, जनपदीय नोडल अधिकारी/सचिव, नगर विकास नेनिर्देश दिए हैं कि निगरानी समितियों के ऊपर एक नेक्स्ट लेवल की टीम बनाई जाए, जिसके पास सभी आवश्यक उपकरण हों। जहां भी कोविड से संबंधित लक्षण वाले व्यक्ति दिखें, वहां टीम भेजकर जांच कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 निजी अस्पतालों में क्या-क्या सुविधाएं हैं क्या नहीं हैं। उनकी लिस्ट बनाकर सभी निजी अस्पतालों से सूचना प्राप्त की जाए। साथ ही हर अस्पताल के गेट पर गार्ड थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग के लिए तैनात होना चाहिए। बैठक में एसएसपी, सीडीओ, एडीएम (नगर/प्रशासन/वि.रा.) नगर आयुक्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed