{"_id":"61b3a6a607662310d712eca4","slug":"scheduled-caste-people-wrote-this-house-is-for-sale-haziyapur-news-ali2802573107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अनुसूचित जाति के लोगों ने ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अनुसूचित जाति के लोगों ने ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखा
विज्ञापन
घर की दीवार पर लिखा ये घर बिकाऊ है।
- फोटो : HAZIYAPUR
क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोगों ने शुक्रवार को गांव करनपुर स्थित अंबेडकर पार्क में हाथ खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जाट समाज के कुछ लोगों की प्रताड़ना की वजह से वह गांव छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। सभी ने घरों पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिख दिया है। शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
एक शिकायतकर्ता ने बताया कि जाट समाज के मोहित पुत्र मानसिंह व टिंकू पुत्र सत्यवीर मेरी पुत्री से छेड़छाड़ की और अपमानजनक शब्द कहे। इसकी शिकायत लेकर वह उनके घर गया तो मोहित के परिजनों ने गाली गलौच व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर भगा दिया। उसका आरोप यह भी है कि पांच दिसंबर दोपहर करीब एक बजे जाट समाज के मान सिंह, चतरी, नारायण सिंह , कालू, पप्पू, विशंभर, मोहित व टिंकू आदि लोग मेरे घर पर आ गए और मेरी भाभी व पुत्र को पीटा और घर पर पथराव किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने थाने जाते समय रास्ते में पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर हम लोग गांव छोड़ने के लिए मजबूर हैं।
पीड़ितों की डॉक्टरी करा दी गई है। क्षेत्राधिकारी द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है। जो भी तथ्य मिलेंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। - देवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष टप्पल
विज्ञापन
मामले में पहले ही तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसके बाद भी अगर पीड़ित पक्ष मकानों पर, यह मकान बिकाऊ है लिख रहा है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी।
इंदू सिद्धार्थ, सीओ खैर।