फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Schedule fixed of MLC election

अलीगढ़ः एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम तय चार को जारी होगी अधिसूचना

Wed, 02 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Schedule fixed of MLC election
विधान सभा चुनाव की तैयारियों के बीच अब प्रशासन ने स्थानीय एमएलसी चुनाव की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन मार्च को होने वाले चुनाव के लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी और 11 फरवरी तक कलेक्ट्रेट में नामांकन हो सकेंगे।
विज्ञापन

आयोग ने डीएम सेल्वा कुमारी जे. को आरओ व एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को एआरओ नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि अलीगढ़-हाथरस के लिए होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए चार फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में 11 फरवरी तक नामांकन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 16 फरवरी को नाम वापसी हो सकेगी। तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जबकि 12 मार्च को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ व हाथरस में अलग-अलग पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान आदि समेत करीब 3600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed