फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sawan

हर-हर, बम-बम से गूंज उठे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Fri, 15 Jul 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sawan
अचलेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : CITY OFFICE
सावन की शुरुआत होते ही महानगर स्थित शिवालय हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठे। बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जल और दूध अर्पित किया। बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। दोपहर तक भक्तों के आने का क्रम लगा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से सावन मास की शुरुआत हो गई। सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में आने का क्रम शुरू हो गया। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने लोधा स्थित खेरश्वरधाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक के साथ दूध, दूब, धतूरा भी चढ़ाया। मंदिर हर-हर बम-बम के जयकारे से गूंज रहा था। भक्तों ने शिव चालीसा का पाठ भी किया। मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में भक्त भजन-कीर्तन करते हुए नजर आए। अचल ताल स्थित अचलेश्वर धाम मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं और उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक और दूध अभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर गूंज रहा था। जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर यहां भी जल और दूध अर्पित किया। महिलाओं ने यहां भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

सावन के सोमवार की तैयारी
शहर के सभी मंदिरों में सावन के पहले सोमवार की भी तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। इसलिए मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। खेरेश्वर धाम मंदिर में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। क्योंकि यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। इसे देखते हुए सेवादार भी भक्तों की सेवा को जुट गए हैं। अचलेश्वर धाम मंदिर में भी तैयारियां तेज कर दी गई है। मंदिर में साफ-सफाई का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन के सोमवार को लेकर इस बार खास तैयारी की जा रही हैं। गभाना क्षेत्र के कन्होई गांव स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम पर सावन मेले की तैयारियां अंतिम दौर में जा पहुंची हैं।

अचल ताल अचलेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य पिंड।

अचल ताल अचलेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य पिंड।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed