फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   satish gautam got big victory

गौतम ने लहराया परचम

Fri, 24 May 2019 01:57 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 24 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
satish gautam got big victory
satish gautam - फोटो : Dig Vishal
 पूरे देश में चली मोदी लहर ने अलीगढ़ सीट से सांसद व भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम को एक बार फिर संसद पहुंचा दिया। सतीश गौतम ने रिकार्ड 656215 मत हासिल कर बसपा-सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत बालियान को 229261 वोटों के अंतर से हराकर आजादी के बाद से अब तक इस सीट पर सर्वाधिक वोट पाने का रिकार्ड बनाया है। 
विज्ञापन




  कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह 50880 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। लगातार दूसरी बार वह अपनी जमानत बचा पाने में भी असफल रहे हैं। यहां धनीपुर मंडी स्थित मतगणनास्थल पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई तो पहले ही चरण से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम ने बढ़त बनाई। वे अंतिम दौर तक बढ़त बनाए रहे। इसके चलते दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशी बीच में ही मतगणना छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

जिले भर में हार-जीत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही धनीपुर मंडी के इर्द-गिर्द लोगों का जमावड़ा लगने लगा था। पहले ही राउंड में सांसद सतीश गौतम ने बसपा प्रत्याशी से बढ़त बना ली थी। मतगणना पूरी होने के बाद शाम 5.30 बजे भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम को विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सतीश गौतम ने कुल 656215 मत हासिल किए हैं, जबकि बसपा के डॉ. अजीत बालियान ने कुल 426954 वोट हासिल किए। कांग्रेस के चौ. बिजेंद्र सिंह कुल 50880 वोटों पर ही सिमट गए। इसके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के बेटे दीपक चौधरी को मात्र 4953 वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के सतीश शर्मा को मात्र 829 वोट मिले हैं।




इस चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से कांग्रेस प्रत्याशी सहित 12 की जमानत जब्त हुई है। वहीं इस बार 6268 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। जीत का एलान होने के बाद जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सतीश गौतम को जुलूस की शक्ल में उनके विद्या नगर स्थित आवास/कार्यालय तक ले जाया गया। इस दौरान समर्थक नारेबाजी करते, ढोल नगाड़े बजाते, आतिशबाजी करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed