फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Satha sugar mill start after nine days

विधायक बरौली की जिद पर चली 9 दिन से बंद साथा चीनी मिल

Fri, 08 Jan 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Satha sugar mill start after nine days
साथा चीनी मिल कई दिनों से बंद होने पर पहुचें विधायक दलवीर सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
पिछले 9 दिनों से बंद पड़ी साथा चीनी मिल विधायक बरौली ठाकुर दलवीर सिंह की जिद पर बृहस्पतिवार को चल पड़ी। मिल चलने तक मिल के अंदर ही बैठने के विधायक के एलान से हतप्रभ अफसरों ने आनन-फानन व्यवस्था कर मिल चलवाई। विधायक का गुस्सा यही नहीं थमा। उन्होंने मौके पर ही प्रबंध निदेशक से बात कर मिल संचालन में रुचि न लेने वाले चीफ केमिस्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करा दिया।
विज्ञापन

साथा चीनी मिल कई दिनों से बंद थी, जिसके कारण गन्ना किसान काफी परेशान थे। इसकी सूचना बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह को हुई। वह बुधवार को लखनऊ मीटिंग में थे। उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात कर मिल चलाने को कहा। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ लौटते ही विधायक प्रात: 7 बजे ही साथा चीनी मिल पहुंच गए तथा किसानों से वार्ता की। मिल को चलाने के संबंध में विधायक ने एमडी, गन्ना आयुक्त, प्रमुख सचिव से वार्ता की और कर्मचारियों की व्यवस्था को कहा। उन्होंने फेडरेशन की विभिन्न चीनी मिलों के कई इंजीनियरों को साथा चीनी मिल भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने चीनी मिल के सभी अधिकारियों को बुलाया और उनसे वार्ता की। विधायक स्वयं साथा चीनी मिल में बैठ गए और कहा जब तक चीनी मिल नहीं चलेगी मैं यही बैठा रहूंगा। चीनी मिल के सभी इंजीनियर तथा कर्मचारी लगाए गए। सभी के अथक प्रयासों से चीनी मिल को चलाया गया। पता चला कि मिल के चीफ केमिस्ट राजाबाबू कुरील चीनी मिल को चलाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। विधायक ने यह जानकारी प्रबंध निदेशक को दी और चीफ केमिस्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक को यह भी जानकारी मिली कि चीफ केमिस्ट ने चीनी मिल को चलाने की आड़ में कमीशन लेने के उद्देश्य से कुछ अनावश्यक कल-पुर्जे भी खरीदे हैं। इसकी जांच गन्ना अधिकारी को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अगर चीफ केमिस्ट जांच में दोषी पाये गए तो इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, तेजवीर सिंह, मनोज प्रधान रायपुर, विपिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed