फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Satha Sugar Mill

साथा चीनी मिल शुरू, सात लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा

Thu, 17 Dec 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Satha Sugar Mill
साथा चीनी मिल में पिराई सत्र का उद्घाटन करते जिलाधिकारी। - फोटो : JAWAN
साथा चीनी मिल का बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया। हवन यज्ञ करने के साथ ही बैलों की पूजा की गई। इसके बाद उनको गुड़-चना खिलाया गया। साथ ही बॉयलर में एक गन्ना डालकर पेराई भी की गई। इस बार चीनी मिल में 7 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने जिम्मेदारों को चेताते हुए कहा कि किसी भी गन्ना किसान का भुगतान न रोका जाए। मशीनों को दुरुस्त रखा जाए। गन्ने की पेराई किसी भी सूरत में बंद नहीं होनी चाहिए। हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति फरवरी माह में ही कर ली जाए। बता दें कि पिछली बार नौ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 6.15 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। इसको लेकर शासन में काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि जनपद में इस वर्ष लगभग 5 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल है। साथा चीनी मिल पर 7 लाख क्विंटल गन्ना पिराई का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, चीनी मिल के जीएम रामशंकर ने डीएम को आश्वस्त किया कि इस बार लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ अनुनय झा, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एसडीएम कोल अनीता यादव व अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

14 दिन में भुगतान के निर्देश
डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गन्ना किसानों को प्रत्येक दशा में 14 दिन के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अगर कोई लापरवाही होती है तो संबंधित के खिलाफ सीधे तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 45 हजार गन्ना किसान, घट रहा रकबा
जिले में 45 हजार गन्ना किसान हैं। इसके बाद भी हर साल गन्ने का रकबा घट रहा है। इसके पीछे का कारण किसानों को समय से गन्ना खरीद का भुगतान न होना है। 70 के दशक में स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हाथों साथा मिल की नींव रखी गई थी। इसके बाद अलीगढ़ जिले ने प्रदेश को चंद्रभान गुप्ता और कल्याण सिंह के तौर पर दो मुख्यमंत्री और सुरेंद्र सिंह चौहान, जयवीर सिंह, दलवीर सिंह के तौर पर तीन मंत्री दिए। इसके बाद भी इसका दशा नहीं सुधरी।
हर साल घट रहा रकबा
वर्ष रकबा (हेक्टेयर में)
2012-13 13756
2013-14 17697
2014-15 12890
2015-16 10735
2016-17 10941
2017-18 11920
2018-19 8898
2019-20 6500
2020-21 5000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed