फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sasni's BSF jawan dies in Kurukshetra

Aligarh: सासनी के बीएसएफ जवान की कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 13 Sep 2022 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

बीएसएफ जवान 42 वर्षीय योगेंद्र भारद्वाज का शव गांव पहुंचते ही हर तरफ मातम छा गया। पत्नी पिंकी देवी समेत 13 वर्षीय पुत्र यश भारद्वाज व 18 वर्षीय बेटी पलक समेत परिवार वालाें का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Sasni's BSF jawan dies in Kurukshetra
शहीद जवान योगेंद्र को सलामी देते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : SASNI

विस्तार

गांव छौंड़ा निवासी एक बीएसएफ जवान 42 वर्षीय योगेंद्र भारद्वाज की कुरुक्षेत्र के पास हाईवे पर हादसे में जान चली गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया, वहीं पूरा गांव शोक में डूब गया। सोमवार की सुबह गांव में उनके शव का अंतिम का संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गांव छौंड़ा निवासी योगेंद्र भारद्वाज पुत्र लेखराज भारद्वाज बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर राजस्थान के जैसलमेर में तैनात थे। शनिवार को जम्मू-कश्मीर में अपना काम समाप्त कर दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली के लिए बस न मिलने पर वह कुरुक्षेत्र की बस में बैठ गए। कुरुक्षेत्र में बस से उतरकर दिल्ली जाने के लिए हाईवे पर वह वाहन की तलाश में थे, तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी वर्दी पर लिखे नाम आदि के जरिए बीएसएफ बटालियन को सूचना दी। इस पर बीएसएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई। उनके जरिए परिवार को हादसे की खबर मिली। उनका शव गांव पहुंचते ही हर तरफ मातम छा गया। पत्नी पिंकी देवी समेत 13 वर्षीय पुत्र यश भारद्वाज व 18 वर्षीय बेटी पलक समेत परिवार वालाें का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 वर्षीय पुत्र यश ने दी मुखाग्नि
बीएसएफ जवान योगेंद्र भारद्वाज के 13 वर्षीय पुत्र यश भारद्वाज ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। वहीं बीएसएफ के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई दी। वहीं इस घटना से दुखी गांव के लोगों के घरों पर चूल्हे तक नहीं जले। एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ सुरेंद्र सिंह, क्राइम प्रभारी जोगिंदर सिंह, कानूनगो, लेखपाल मोहसिन खां भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed