Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sasni: Dirty drain pollutes surrounding water

सासनी : गंदे नाले से आसपास का पानी हुआ प्रदूषित

Wed, 03 Dec 2025 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sasni: Dirty drain pollutes surrounding water
कस्बा के गंदे नाले में बहता पानी। संवाद - फोटो : Samvad
अलीगढ़ से बहकर आने वाले गंदे नाले से कस्बे के लोग खासे परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के दूषित काले पानी से दुर्गंध आती है, जिससे घर में खाना खाने में परेशानी होती है। इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है। यह नाला जगह-जगह गंदगी से चोक है, जिससे गंदा पानी ठहर गया है।
विज्ञापन




इस नाले के आसपास लगे हैंडपंपों से दुर्गंध युक्त गंदा पानी आ रहा है, जिसे पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग ने नाले के आसपास सर्वे कराया था, इसमें पता चला था कि नाले के आसपास का पानी पीने योग्य नहीं है। नाले के आसपास के घरों में लोगों के बर्तन, नलों की टोटियां एवं अन्य सामान भी प्रदूषित जल के कारण खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन





इसी नाले के पास ही विद्यापीठ इंटर कॉलेज है, वहां पर भी नाले में गंदगी है। इस नाले से इतनी दुर्गंध आती है कि विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। नाले की वजह से स्कूल में लगे हैंडपंप का जल भी दूषित हो गया है, विद्यार्थी दूषित जल पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह नाला अलीगढ़ से सासनी कस्बे से निकलकर सादाबाद की ओर जाता है। इसका पानी इतना काला और दूषित है कि लोग आसपास से निकलने में भी कतराते हैं। अलीगढ़ के कट्टी घरों, मिल, फैक्टरियों का गंदा पानी इसमें आता है। कट्टी घरों के अवशेष भी नाले में बहकर आते हैं। पहले इस नाले का पानी इतना गंदा नहीं था।




यह बोले स्थानीय लोग
गंदे नाले की समस्या कई बार उठाई गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में आसपास के लोग कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित पाए गए थे, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया है।
पंडित प्रकाश चंद शर्मा, पूर्व प्रबंधक।
नाले से चंद कदमों दूर मेरा मकान है। नाले का पानी इतना दूषित है कि घर में बदबू आती है। खाना तक नहीं अच्छा लगता। समस्या काफी जटिल है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-लालाराम बाबू।
नानऊ रोड पर नाले की पटरियां टूटी हैं। यह अंग्रेजों के जमाने का पुल है, कई लोग बाइकों द्वारा नाले में गिरकर घायल भी हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -मोहनलाल वार्ष्णेय।
नाले के आसपास के घरों में लोग अच्छी तरह से खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। इसका पानी काला और प्रदूषित है, जिससे बदबू आती है। अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हल नहीं निकला है।
-सुनील कुमार।
नाले के आसपास के लोग कैंसर जैसी बीमारी से मर भी चुके हैं। आसपास का पानी पीने योग्य नहीं है। नाले को तली से साफ कर पाटा जाए, यह जरूरी हो गया है, नहीं तो लोग बीमार होते रहेंगे।
-कालू पंडित।
भारत विकास परिषद एवं अन्य संगठनों द्वारा इस समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाया गया था, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसकी सफाई सालों पहले हुई थी, अब यह नाला जगह-जगह चोक है।

-निर्देश चंद्र वार्ष्णेय।

एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में नाले के आसपास के लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाए गए थे। यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी गई थी। इस नाले का पानी बहुत दूषित पाया गया था।
-डाॅ. दलवीर सिंह रावत, सीएचसी सासनी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed