फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sas and bahu die in collision with roadways bus

Aligarh: गमी से लौट रहीं सासू-बहू, रोडवेज बस ने रौंदा, दोनों की हुई मौत, परिचालक पकड़ा, चालक भाग निकला

Sun, 24 Nov 2024 11:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:42 PM IST
सार

सास व बहू सड़क पर खड़ीं थीं। इस दौरान अतरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार मुरादाबाद डिपो की अनियंत्रित रोडवेज बस ने दोनों को रौंदा दिया। चीखपुकार मचने पर चालक बस छोड़कर भाग गया। हादसे में चचिया सास व बहू की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
sas and bahu die in collision with roadways bus
मृतका विमलेश और टक्कर मारने वाली बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरदुआगंज में बरौठा नहर के निकट राधास्वामी सत्संग भवन के पास 23 नवंबर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पर खड़ीं सास और बहू को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर परिचालक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


थाना गोधा क्षेत्र के गांव अहरौली निवासी प्रेमवती देवी पत्नी हीरा सिंह अपने मायके हाथरस के गांव रगनिया में वृद्ध की मौत के बाद गमी में गईं थीं। उनके साथ भतीजे रामबाबू व बहू विमलेश पत्नी हरीशंकर भी थीं। चचिया सास प्रेमवती, उनका भतीजा और बहू शाम को एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। रामबाबू ने बताया कि शाम 7: 30 बजे के करीब वह बरौठा नहर के पास राधास्वामी सत्संग भवन के पास ठहरा। 
विज्ञापन


बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगा। विमलेश व प्रेमवती पास ही सड़क पर खड़ीं थीं। इस दौरान अतरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार मुरादाबाद डिपो की अनियंत्रित रोडवेज बस ने दोनों को रौंदा दिया। चीखपुकार मचने पर चालक बस छोड़कर भाग गया। हादसे में चचिया सास प्रेमवती (65) व बहू विमलेश (52) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि मृतक महिलाओं के शव को मोर्चरी पर भेज दिया गया है, परिचालक से पूछताछ की जा रही है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed