फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Santosh Vashishtha elected The Aligarh Bar Association President

Aliagrh News: दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने संतोष वाशिष्ठ, दिनेश शर्मा महासचिव निर्वाचित

Fri, 23 Dec 2022 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 10:28 PM IST
सार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर संतोष वशिष्ठ व महासचिव पद पर दिनेश शर्मा निर्वाचित हुए। सुबह से मतगणना शुरू हुई। दोनों महत्वपूर्ण पदों पर सुबह से ही कांटे की टक्कर बनी रही। शाम 8 बजे परिणाम जारी होने पर विजयी प्रत्याशी समर्थकों में खुशी दौड़ गई और जीत का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
Santosh Vashishtha elected The Aligarh Bar Association President
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर संतोष वशिष्ठ व महासचिव पद पर दिनेश शर्मा विजयी घोषित किए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने जलूस के साथ जोशीला स्वागत किया। विजयी घोषित होने पर वे खुशी से झूम उठे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया और जलूस निकाला। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद से रात में मत पेटिकाएं हॉल में सुरक्षित रखी गई थीं। सुबह से मतगणना शुरू हुई। दोनों महत्वपूर्ण पदों पर सुबह से ही कांटे की टक्कर बनी रही। शाम 8 बजे परिणाम जारी होने पर विजयी प्रत्याशी समर्थकों में खुशी दौड़ गई और जीत का जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़ों व मिठाई संग सभी का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष वाशिष्ठ ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान को कायम रखने के लिए वह अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं के हित में जरूरत पड़ी तो वह कोई भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। बार-बैंच के बीच मधुर संबंधों को कायम रखते हुए वादकारियों के हित में लंबित वादों के निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों को मिले इतने मत

  • अध्यक्ष :  संतोष कुमार वाशिष्ठ 628 विजयी,  शैलेंद्र सिंह 508, स्वदेशवीर सिंह चौहान 6,  सरनाम सिंह 38,  रामप्रताप सिंह 343,  दिनेश सिंह 433
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष :  पंकज कुमार सक्सेना 1340 विजयी, रवि कुमार शर्मा 566
  • कोषाध्यक्ष :   प्रियदर्शन शर्मा 848 विजयी, कमला भट्ट 530, उदयवीर सिंह 273, अनिल कुमार 286
  • महासचिव :  दिनेश कुमार शर्मा 861 विजयी, विनोद कुमार रावत 729, रामअवतार सिंह 324, शिवकुमार भारद्वाज 24
  • संयुक्त सचिव प्रशासन :  हरिमोहन सिंह 986 विजयी,  राहुल कुमार शर्मा 410,  कुंवर जुल्फीकार अली 209, लक्ष्मी यादव 144, वेदप्रकाश शर्मा 122
  • संयुक्त सचिव पुस्तकालय : राजेश कुमार 1462 विजयी, मो.जीशान 455


यह चुने गए निर्विरोध

  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष :  नवीन कुमार वार्ष्णेय।
  • संयुक्त सचिव प्रकाशन : अनमोल पाराशर।
  • वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य :  एस रहमान, संदीप जैन, मनोज कुमार चौधरी, वेदप्रकाश वार्ष्णेय, गजेंद्र सिंह पुंढीर, इकबाल खान।
  • कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : देवेंद्र सूर्यवंशी, वेदप्रकाश वार्ष्णेय, देवेश गौतम।


इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, बृजेश कुमार सिंह, महासचिव देवेंद्र सिंह जादौन, चंद्रमणि कौशिक, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, गोपाल सिंह राणा, प्रवीन नाथ शर्मा, योगेश सारस्वत,  उमेश पाठक, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, अविनाश तिवारी, सुहैल उस्मानी, चंद्रशेखर सिंह, चमन प्रकाश शर्मा, चंद्राशु पाठक, भुवनेश कुुमार, विजय कुमार, इस्लाम खान, बीनू गुप्ता, विजय पाल सिंह यादव, बिट्टू पाठक, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed