{"_id":"60e0bc4e8ebc3e29872015ae","slug":"santosh-singh-became-the-new-district-president-of-congress-bobby-vasi-became-the-metropolitan-president-city-office-news-ali2671979147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष सिंह कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, बॉबी वसी महानगर अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष सिंह कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, बॉबी वसी महानगर अध्यक्ष बने
विज्ञापन
पिछले दिनों संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी में शीर्ष पदों पर परिवर्तन किया गया है। जिला अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष सिंह को दायित्व सौंपा गया है।
जबकि महानगर अध्यक्ष पद पर सलाउद्दीन वसी उर्फ बॉर्बी वसी हो जिम्मेदारी दी गई है। अब तक जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी सुरेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष पद पर परवेज अहमद नियुक्त थे। माना जा रहा है कि जिला पंचायत के चुनाव के बाद, इसमें खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी लगातार संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल की तैयारी कर रही थी।
युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा प्रदेश भर के निष्क्रिय जिला अध्यक्षों को हटाकर नए ऊर्जावान जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षों को मौका दिया है। कुंवर गौरांग देव चौहान ने अपने साथियों के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहना कर मिठाई खिलाई और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश मसीह, आकाश चौहान, राहुल कुमार, उदित अग्रवाल, फरीम खान, आकाश शर्मा, गुलफाम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव रूही जुबेरी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और महानगर अध्यक्ष बॉबी वशी को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे ।
दो दशक से कांग्रेस में संतोष सिंह बार अध्यक्ष भी रहे
ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट मूल रूप से छर्रा विधानसभा के गांव खरई के रहने वाले हैं। 1996 में उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी एसएन चतुर्वेदी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। वह ग्राम प्रधान भी रहे। बार एसोसिएशन के 5 बार सचिव और 2012 में अध्यक्ष पद पर भी रहे। कांग्रेस पार्टी में बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंत में कार्यवाह जिलाध्यक्ष भी रहे।
कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और परिश्रम को देखते हुए जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए जी जान से प्रयास करूंगा। सभी वरिष्ठ और अन्य कांग्रेस साथियों को एकजुट करके गुटबंदी को पूरी तरह समाप्त करने का काम करूंगा। जिले में कांग्रेस को मजबूत करके पार्टी नेताओं के विश्वास पर खरा उतरूंगा।
- ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस
दो दशक से कांग्रेस में सक्रिय हैं बॉर्बी वसी
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए सलाउद्दीन वसी उर्फ बॉर्बी वसी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। वह अलीगढ़ में अनूपशहर रोड पर साहब बाग में रहते हैं। बॉबी वसी ने 2001 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। वह गौरव गोदानी की यूथ कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे। इसके अलावा जिला और महानगर कमेटी में सचिव के पद पर भी रहे। दो दशक पुरानी अपनी राजनीतिक यात्रा में वह कांग्रेस के बड़े आंदोलन में शामिल रहे।
पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी देकर मुझ में विश्वास व्यक्त किया है। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने की है। इसके लिए विस्तृत समीक्षा करके आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी। जमीनी स्तर पर काम करना मेरी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान पर भी ध्यान दिया जाएगा। संगठन के अंदर जितने भी मतभेद हैं, उनको भी समाप्त करने के लिए पूरी कोशिश रहेगी।
- सलाउद्दीन वसी उर्फ बॉर्बी वसी, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस