फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sankara road is being built at a cost 52 crore

52 करोड़ से बन रहा सांकरा-संभल रोड

Tue, 21 Jul 2020 08:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Sankara road is being built at a cost 52 crore
पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2016 में मंजूर हुए सांकरा संभल रोड पर चार वर्ष बाद ही सही काम शुरू करा दिया है। अभी तक ये प्रोजेक्ट जमीन अधिग्रहण नहीं होने की वजह से ठंडे बस्ते में पड़ा था। इसकी जिम्मेदारी नोडल कार्यालय को सौंपी गई है। नोडल कार्यालय ने काम शुरू करा दिया है। इस रोड के बन जाने से सांकरा से मिठनपुर गांव, संभल तक आना-जाना आसान हो जाएगा। रास्ते में रघुवरखास, रघुपुर पुरवा, चौगानपुर समस्तपुर गंग के कई इलाकों की छोटी-छोटी जमीनों का अधिग्रहण होना है।
विज्ञापन

साढ़े चार किमी लंबे इस रोड में डेढ़ किमी निर्माण पूरा हो चुका है। साढ़े तीन किमी में अधिग्रहण होने की वजह से काम रुका हुआ है। सिस्टम की सुस्ती का आलम ये है कि इस रोड के निर्माण को वर्ष 2016 में मंजूरी मिली। वर्ष 2019 में इसका बजट पुनरीक्षित हुआ, लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसकी एक वजह अलीगढ़ को संभल से जुड़ना था, जिसके कारण महीनों तक ये काम रुका रहा।
विज्ञापन

बाद में इसको अलीगढ़ से मिठनपुर के नाम से मंजूरी मिल सकी। उसमें भी जिले के नोडल अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण का खासा योगदान रहा। इस रास्तें में तीन पुल है जिसमें एक 45 मीटर तक लंबा है। नोडल कार्यालय के एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि इस रोड के बन जाने से सांकरा गंगा पुल, सांकरा और संभल के बीच कनेक्टिविटी हो जाएगी। जिससे अलीगढ़ के हजारों लोगों को संभल जाने में सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed