{"_id":"61059e9e8ebc3e08a676401e","slug":"sanjeev-murder-case-city-office-news-ali2695477100","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता संजीव चौधरी हत्याकांड में फैसले की तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेता संजीव चौधरी हत्याकांड में फैसले की तारीख तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 साल पहले थाना गांधी पार्क क्षेत्र में धर्म समाज कॉलेज के बाहर हुए बहुचर्चित छात्र नेता संजीव चौधरी हत्याकांड में अब मामला फैसले की कगार पर आ गया है। डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक जिला जज की अदालत में विचाराधीन इस मुकदमे मैं दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अदालत ने इस मामले में अब फैसले के लिए 2 अगस्त की तारीख तय की है। अप्रैल 2002 में टप्पल के छात्र नेता संजीव चौधरी की धर्म समाज कॉलेज के बाहर हत्या कर दी गई थी। यह घटना बेहद चर्चा में रही थी।
घटना के पीछे छात्र राजनीति में हो रही गुटबाजी की बात निकल कर आई। इस हत्याकांड में हरदुआगंज के ग्वालरा के रहने वाले योगेश चौधरी, कलाई के संजीव उर्फ रॉबी, राघवेंद्र सिंह कालू को नामजद किया गया था। 19 साल तक मामला अदालत में विचाराधीन रहा। इस दौरान समय-समय पर आरोपी पक्ष की ओर से भी अपने पक्ष में हाईकोर्ट से आदेश लाए गए। अब इस मामले में सभी पक्षों की गवाही और दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। इस मामले में संजीव के पिता अधिवक्ता बलवीर सिंह एडवोकेट खुद पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अदालत ने मुकदमे में फैसले की तारीख तय कर दी है और 2 अगस्त को इसमें फैसला आने की उम्मीद है।