फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sanitation workers of Atrauli Municipality on hunger strike from 18th September

अलीगढ़: सफाई कर्मियों व अतरौली नगर पालिका में नहीं बनी बात, 18 सितंबर से जाएंगे भूख हड़ताल पर

Thu, 14 Sep 2023 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

अतरौली नगर पालिका और सफाई कर्मियों के बीच तनातनी कम नहीं हो रही है। सफाई मजदूर संघ ने अपने आन्दोलन को और तेज करने की चेतावनी देते हुए 18 सितंबर से भूख हड़ताल पर जाने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Sanitation workers of Atrauli Municipality on hunger strike from 18th September
हड़ताल। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ की अतरौली नगर पालिका और सफाई कर्मियों के बीच सुलह की वार्ता विफल रही। ईओ वंदना शर्मा ने आंदोलनरत कर्मचारियों को वार्ता के लिए लिखित पत्र देकर बुलाया था। सफाई कर्मचारी संघ के पांच नेता वार्ता के दौरान मौजूद रहे। वार्ता करीब आधा घंटे चली, मगर कोई समाधान नहीं निकल सका और वार्ता विफल हो गई। 

विज्ञापन


सफाई मजदूर संघ ने अपने आन्दोलन को और तेज करने की चेतावनी देते हुए 18 सितंबर से भूख हड़ताल पर जाने का एलान किया है। 16 सितंबर को संघ की ओर से अवंतीबाई चौराहे पर नगर पालिका के अधिकारियों की बुद्वि शुद्वि के लिए हवनयज्ञ किया जाएगा। 
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि जो ठेका पर लगे कर्मचारी हटाये हैं, उनको काम पर नहीं लिया जायेगा। जिन परिवारों में तीन, चार सफाई कर्मचारी ठेका पर लगे हुए हैं, उनमें से भी छटनी कर जरूरत मंदों को काम दिया जाएगा। सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह ने कहा कि नगर पालिका सफाई कर्मियों का शोषण कर रही है। वह सफाई मजदूरों के बीच फूट डालकर विवाद कराना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज का शोषण किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाऐगा। जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर की निकायों से समर्थन लिया जाएगा। प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन व सफाई कार्य प्रभावित न हो इसे देखते हुए कर्मचारी शांतिपूर्वक आंदोलन कर अपनी जायज बातों को मनवाना चाहते हैं। वार्ता में गौरव चौहान, राजीव बैरागी, अशोक चौधरी, मनोज कुंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed