फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sanget Som

प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में चार साल में कराए चार सौ दंगे

Mon, 05 Oct 2015 01:55 AM IST
चंडौस।
चंडौस। Updated Mon, 05 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में चार साल में कराए चार सौ दंगे
विज्ञापन

चंडौस। सरदना विधायक संगीत सोम के फिर विवादास्पद बोल सामने आए हैं। उन्हाेंने कहा कि  प्रदेश में गायें कट रही हैं, फिर भी अखिलेश सरकार मौन है। इस सरकार ने प्रदेश में पिछले चार वर्षों में चार सौ दंगे कराए हैं। इसके नाम पर एक वर्ग को विशेष फायदा पहुंचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को अखिलेश यादव नहीं, आजम खां चला रहे हैं। संगीत सोम ने यह बात रविवार को चंडौस के गांव बघियान में कही। वह यहां पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहे एक प्रत्याशी का प्रचार करने आए थे।

इस दौरान उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में गौकशी की घटनाएं बढ़ी हैं। फिर भी प्रदेश सरकार निष्क्रिय है। उन्हाेंने कहा कि इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। उनपर देश द्रोह का मुकदमा लगाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में बेटे से पहले गाय को पहली रोटी दी जाती है। गाय हमारी मां है। और हम मां पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में कब्रिस्तानों की बाउंड्री तो कराई जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार केा श्मशान और रामलीला मैदान की सुध नहीं। उन्हाेंने कहा कि धन के नाम पर केवल एक वर्ग की लड़कियाें को पैसे दिए जा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत कां झंडा गाड़ा है। कार्यक्रम के आयोजक युवा भाजपा नेता चौ रोबिन सिंह, अनूप वाल्मीकि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके सुरेश प्रधान, अरुण भारद्वाज, राजीव कुमार, दीनू पंडित, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed