{"_id":"61e7079503eeb53211727597","slug":"sandeep-murder-case-city-office-news-ali28337576","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड : अंकुश-साहिल पर एक लाख के इनाम की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड : अंकुश-साहिल पर एक लाख के इनाम की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज के लॉजिस्टिक व सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में फरार मुख्य साजिशकर्ता अंकुश अग्रवाल व शूटरों का इंतजाम करने वाले साहिल यादव पर अब एक लाख के इनाम की तैयारी है। इस सिलसिले में जिला स्तर से एडीजी जोन को इनाम बढ़ाने संबंधी संस्तुति रिपोर्ट भेजी गई है। संकेत हैं कि आज रात या बुधवार तक इनाम बढ़ा दिया जाएगा। चूंकि, न्यायालय में कोविड नियमों के चलते अब ये सरेंडर भी नहीं कर सकते हैं, इसलिए पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
27 दिसंबर की शाम गांधी आई तिराहा पर अलीगंज के कारोबारी संदीप गुप्ता की शूटरों ने हत्या कर दी थी। जांच में उजागर हुआ था कि संदीप के रिश्ते के दामाद साईं विहार सारसौल के अंकुश अग्रवाल ने ये हत्या कराई है। इस हत्या में अब तक साजिश के आरोप में अंकुश के पिता राजीव अग्रवाल, दोस्त दुष्यंत, उत्कर्ष के अलावा चार अन्य लोग जेल भेजे जा चुके हैं। अब तक की जांच में साफ हुआ है कि अंकुश के कहने पर साहिल यादव ने भाड़े के शूटरों का इंतजाम किया था। हालांकि, पुलिस पहले अंकुश व साहिल सहित दुष्यंत व उत्कर्ष पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी थी। इनमें से दुष्यंत व उत्कर्ष गिरफ्तार हो चुके हैं। अब फरार अंकुश व साहिल पर एक-एक लाख रुपये के इनाम की संस्तुति करते हुए अनुमोदन के लिए रिपोर्ट एडीजी जोन स्तर पर भेजी गई है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय इतना ही बताते हैं कि आरोपियों पर इनाम बढ़ाने की तैयारी है। बाकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार हाथ पैर मार रही हैं। प्रयास है कि जल्द दोनों गिरफ्तार हों तो शूटरों के विषय में जानकारी कर उन्हें दबोचा जाए।
कोविड नियमों के चलते नहीं कर सकेंगे सरेंडर
अब तक पुलिस की एक टीम लगातार न्यायालय पर नजर बनाए हुए थी क्योंकि पूर्व में अंकुश की ओर से सरेंडर अर्जी दायर की गई थी और साहिल पर पहले से मुकदमे हैं। ऐसे में डर था कि कहीं दोनों हाजिर न हो जाएं। मगर अब पुलिस को एक ये राहत है कि कोविड नियमों के चलते ये दोनों न्यायालय में हाजिर नहीं हो सकते।