फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sandeep murder case

अलीगढ़ : संदीप हत्याकांड में प्रवीन सहित सभी 10 पर गैंगेस्टर तामील

Tue, 19 Apr 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sandeep murder case
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर व जिले के टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी प्रवीन बाजौता सहित मुकदमे के 10 आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान सभी पर सिविल लाइंस में दर्ज गैंगेस्टर का मुकदमा तामील कराते हुए उसका रिमांड बनवाया गया। यह रिमांड 60 दिन का बनाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि संदीप हत्याकांड में तीन नाबालिग आरोपियों को छोड़ कर प्रवीन सहित दस आरोपियों पर गैंगेस्टर लगाया गया है, जिसमें प्रवीन, जितेंद्र कंजा, प्रदीप, राजीव अग्रवाल, अंकुश, दुष्यंत, आकाश, उत्कर्ष सहित दस आरोपी हैं। इन सभी को रिमांड तलबी पर न्यायालय में लाया गया। गैंगेस्टर मुकदमे में इन पर रिमांड बनवाया गया। मुकदमा विवेचक इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार सभी पर गैंगेस्टर के मुकदमे का रिमांड बनवाया गया है। यह 60 दिन का रिमांड है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा में उन्हें तारीख पर लाया गया। तारीख के बाद उन्हें वापस जेल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed