फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sampling will be done with in 200 meters of corona patient's home

कोरोना मरीज के घर के 200 मीटर में दायरे में होगी सैंपलिंग

Wed, 07 Apr 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sampling will be done with in 200 meters of corona patient's home
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने संक्रमित मरीज के घर का 25 मीटर दायरा कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ ही उस परिधि के 200 मीटर दायरे में सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह की ओर से समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्हें शिकायत मिली कि पुराने शहर के कुछ इलाकों के लोग कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि उक्त इलाकों में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रचार-प्रसार कार्यक्रम किए जाएं। इसके अलावा विदेश व अन्य राज्यों/जिलों से आने वाले व्यक्तियों को निर्देश दिए कि वह कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100, 05712420101 को सूचना अवश्य दें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वह संक्रमितों के आवास के 200 मीटर की परिधि में कोविड-19 की जांच के लिए सैंपलिंग कराएं। यदि कोई व्यक्ति सैंपल नहीं कराता है अथवा कोई व्यवधान पैदा करता है तो वहां के संबंधित मजिस्ट्रेट/एसडीएम व पुलिस की मदद से कार्रवाई करें। निर्देश दिए कि जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में कोविड-19 की वैक्सीन लगाये जाने की प्रगति कम है। वहां के चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अपने काम में सुधार लाएं। जिन इलाकों में लोगों के द्वारा कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगवाई जा रही है। निर्देश दिए गए कि संबंधित उप जिलाधिकारी/थानावार मजिस्ट्रेट उन इलाकों में जाकर लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक कर प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed