फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samples of Paneer Chowmein from Sher-e-Punjab Restaurant, Aligarh

कार्रवाई: शिकायत पर शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट से लिए पनीर-चाऊमीन के नमूने, जांच के लिए भेजे लखनऊ

Tue, 12 May 2026 10:09 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 12 May 2026 10:09 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। मौके से पनीर व चाऊमीन के दो नमूने लिए गए। दोनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। 
 

विज्ञापन
Samples of Paneer Chowmein from Sher-e-Punjab Restaurant, Aligarh
शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट में नमूने लेते एफडीए टीम के अधिकारी - फोटो : विभाग

विस्तार

अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग के पोर्टल पर आई शिकायत के बाद एफडीए की टीम ने 11 मई को अनूपशहर रोड के शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट पर जांच कर दो नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें एफएम टावर स्थित इस रेस्टोरेंट पर कमियों के विषय में उल्लेख था। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण द्वारा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। मौके से पनीर व चाऊमीन के दो नमूने लिए गए। दोनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान पर गंदगी, मिलावट या एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बिकते हुए देखें तो टोल-फ्री नंबर 1800-180-5533 या विभागीय पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed