फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samosa- sweet seller commits fraud of Rs 5 crore with HDFC Bank

Aligarh News: समोसा- मिठाई बेचने वाले ने एचडीएफसी बैंक से किया पांच करोड़ का फ्राॅड

Wed, 17 Sep 2025 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Samosa- sweet seller commits fraud of Rs 5 crore with HDFC Bank
शहर में समोसे और मिठाई बेचने वाले एक युवक आकाश ने एचडीएफसी बैंक को पांच करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। उसने बैंक में चालू खाता खोलकर ओवर ड्राफ्ट के तौर पर यह रकम निकाली और डेढ़ करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड में लगा दिए। कुछ रकम की एफडी कर दी, मां और दोस्तों के खाते में भी रकम भेजी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार इस मामले में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस अधीक्षक चिंरजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि एक व्यक्ति से पुलिस को सूचना मिली की विष्णुपुरी निवासी आकाश के पास यकायक बहुत पैसा आ गया है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बैंक से जानकारी ली। आकाश ने 30 जुलाई को एचडीएफसी बैंक की बस स्टैंड शाखा में मां चामुंडा देवी स्वीट्स के नाम से चालू खाता खुलवाया था।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को आकाश ने 50 लाख रुपये ओवरड्राफ्ट किए। बैंक ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। तीन दिन बाद बैंक से उसके पास एक ई-मेल पहुंचा, जिसमें ओवरड्राफ्ट की गई धनराशि को वापस जमा करने के लिए कहा गया, उसने रकम जमा नहीं की, उल्टे इसके बाद चार सितंबर तक 50-50 लाख के नौ और ओवरड्राफ्ट ट्रांजेक्शन किए। एसडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड अजीत कुमार सिंह निवासी कृष्णा अपरा गार्डन ईद, गाजियाबाद की तहरीर पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed