फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sambalpur Express reached seven, Nandankanan two hours late

Aligarh News: संबलपुर एक्सप्रेस सात, नंदनकानन दो घंटे देरी से पहुंची

Sat, 12 Jul 2025 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sambalpur Express reached seven, Nandankanan two hours late
बारिश के चलते शुक्रवार को संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन अपने तय समय से सात घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। नंदनकानन व गोमती एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से पहुंची। संतरागाछी, मऊ-आनंद विहार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पर आई। इससे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




संबलपुर एक्सप्रेस से असम जाने वाले बरेली के कुलदीप राज को स्टेशन पर ही रुककर ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ा। इसी तरह लखनऊ जाने वाली नराैरा की सुनीता को गोमती एक्सप्रेस का दो घंटे स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। जल्द ही इन ट्रेनों का तय समय पर संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed