{"_id":"5f690b588ebc3e0df41a5c6e","slug":"samazwadi-party-s-protest-against-bjp-government-city-office-news-ali244404545","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों का तहसीलों पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों का तहसीलों पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
कृषक उपज व्यापार एवं आवश्यक वस्तु संशोधन बिल पास होने, 45 वर्ष में सर्वाधिक बेरोजगारी दर, सरकारी नौकरी में पांच वर्ष की संविदा लागू करने, प्रदेश में खस्ताहाल कानून व्यवस्था के विरोध में सपाइयों ने सोमवार को तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। तहसील कोल का धरना प्रदर्शन सामने के खाली पड़े नुमाइश मैदान में हुआ। जहां कार्यकर्ताओं के बीच फ ोटो खींचाने को लेकर धक्कामुक्की हो गई, जिसमें जिलाध्यक्ष गिरीश यादव गिरने से बचे।
इससे पहले सुबह ही जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को उनके ही घर पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन सपाई अलग अलग वाहनों से तहसील कोल के सामने नुमाइश मैदान पर एकत्र हुए और उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। पूरे घटनाक्रम में पुलिस गिरीश यादव के आसपास ही रही, जिससे प्रदर्शन को काबू में रखने में मदद मिल सके। गिरीश यादव ने धरनास्थल से निकल कर कुछ दूरी पर एसडीएम कोल अनीता यादव को ज्ञापन दिया। तहसील कोल में सपाइयों की जबरदस्त भीड़ हुई। यहां अलग अलग रास्तों से कई जुलूस आए। जिसकी वजह से कुछ रास्तों पर जाम भी लगा रहा। इस दौरान सर्वाधिक भीड़ व वाहनों के साथ आए पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद के जुलूसों की चर्चा रही।
कोल के धरना प्रदर्शन में पूर्व नगर विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक छर्रा ठा. राकेश सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, सलमान शाहिद, कासिफ आब्दी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कीमत में लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को उनकी ही फसलों पर देशी विदेशी कंपनियों का गुलाम नहीं बनने देंगे। सपाइयों ने कहा कि उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। सरकार चाहे उनके खिलाफ कितने भी मुकदमे लगा दे या उन्हें जेलों मे बंद कर दे। तकरीबन दो से ढाई घंटे तक सपाइयों का धरना प्रदर्शन चला। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन
कोल तहसील के अलावा इगलास, गभाना, अतरौली और खैर में भी इस तरह का प्रदर्शन हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सभी सपाइयों ने पूरे दमखम के साथ इस धरना प्रदर्शन को सफ ल बनाया है। अनुमति के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व में ही इस संबंध में एसडीएम स्तर पर सभी तहसीलों में सूचना दे दी गई थी।
17 मांगों को ज्ञापन दिया
सपाइयों ने प्रदेश स्तर की दस और जिला स्तरीय सात प्रमुख समस्याओं के निस्तारण करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कोल अनीता यादव को सौंपा।
टिकट के दावेदारों ने दिखाया दमखम
सपा के तहसील स्तरीय प्रदर्शन में विधानसभा चुनाव 2022 के टिकट के दावेदारों ने खूब दम दिखाया। जिसमें प्रमुख रूप से अज्जू इस्हाक, सलमान शाहिद, ख्वाजा जिबरान हसन, मो. उस्मान आदि के जुलूस प्रमुख रूप से चर्चा में रहे। वहीं पूर्व विधायकों ने भी अंदरखाने इस धरना प्रदर्शन में पूरा जोर लगाया जिससे पार्टी में उनकी स्थिति पूर्व की भांति ही मजबूत रहे।
ये रहे धरना प्रदर्शन में
इस मौके ख्वाजा जिबरान हसन, सलमान शाहिद, अज्जू इस्हाक, मो. उस्मान, शिशुपाल सिंह यादव, ठा. तेजवीर सिंह, रवेंद्र सिंह, कृपाल सिंह यादव, उमेश श्रीवास्तव, मनोज यादव, अहमद सईद सिद्दीकी, संजय यादव, सलमान शाहिद, सगीर अहमद, राजेश यादव, पूरनमल प्रजापति, मो. उस्मान, अदब्ल हमीद घोसी, गुडडा यादव, ख्वाजा जिबरान हसन, सूरजपाल राणा, अफजाल हमीद, यामीन अब्बासी, कासिफ आब्दी, आशीष मोहन यादव, रंजीत चौधरी, पंकज, मुंतजिम किदवई, जैकी ठाकुर, अकरम चौधरी, डा. गुलिस्ताना, रूबीना खानम, सुधा गुप्ता, नीतू शर्मा, सीमा यादव, मुनेश कुमारी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
पंडाल हटाने पर भिड़े रत्नाकर पांडेय
तहसील कोल धरनास्थल पर सपा का पंडाल हटाने पर रत् नाकर पांडेय पुलिस से ही भिड़ गए। उन्होंने इसका विरोध किया और जिलाध्यक्ष को पूरी खबर दी। इसके बाद सपाई मौके पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन हुआ।
अर्जुन को इगलास कोतवाली में आठ घंटे बैठाया
अलीगढ़। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के घर पर इगलास थाने की पुलिस रात में तीन बार पहुंची लेकिन वो वहां नहीं मिले। सुबह पांच बजे उनको हिरासत में ले लिया गया। थाना इगलास में कड़ी सुरक्षा में बिठा दिया गया। जैसे ही यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवा नेताओं को हुई तो प्रशासन चौकन्ना हो गया। लेकिन नेताओं की सिफारिशों के बाद भी उनको दोपहर एक बजे के बाद छोड़ा गया। अर्जुन ठाकुर ने कहा प्रशासन लगातार गिरफ्तारी कर उनका मानसिक शोषण कर रहा है। पूर्व प्रत्याशी पप्पू प्रधान ने कहा कि किसी भी कीमत पर युवा नेताओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। थाने पहुंचने वालों में पप्पू प्रधान पूर्व प्रत्याशी इगलास, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड चौधरी रोतान सिंह, सलीम खान, शाहरुख गाजी, अनिल चौधरी, शहाबुद्दीन, शमशेर खान आदि शामिल थे।
अज्जू और सलमान के काफिलों से लगा जाम
इस प्रदर्शन में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक व सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव सलमान शाहिद के जुलूस चर्चाओं में रहे। दोनों वाहनों के काफिले व भारी भीड़ लेकर गए। इस दौरान दोनों के काफिले से नुमाइश मैदान के आसपास जाम लग गया। इस दौरान सलमान शाहिद तो ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर पहुंचे। उनके साथ में सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, आमिर चौधरी, अर्जुन ठाकुर, मोहसिन मेवाती भी थे, जिनके घर पर पुलिस रात में कई बार पहुंची और सबको नजरबंद करने का प्रयास हुआ, लेकिन सभी सुबह के धरने में शामिल हुए। जुलूस में बाइक, दूसरे वाहन भी शामिल थे।
किसान को गुलाम मत बनाओ
समाजवादी शिक्षक सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय जनसेवा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एमपी सिंह ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जब यहां का किसान ही गुलाम हो जाएगा तो क्या होगा..? इस बिल का विरोध जरूरी है।
शहजाद अल्वी नजरबंद
जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शहजाद अल्वी को प्रदर्शन से पहले ही कोतवाली ऊपरकोट में नजर बंद कर दिया गया। शाहजाद ने बताया कि उनको सुबह आठ बजे ही मखदूम नगर आवास से गिरफ्तार कर लिया गया और प्रदर्शन के बाद दोपहर तीन बजे छोड़ा गया।
आमिर ने सड़कों पर लगाए नारे
आमिर आबिद के नेतृत्व में इसरार सोलंकी, इरफान खान, फरजंद खां, दानिश ठाकुर, शाहरुख अहमद, जुबैर गाजी, सचिन यादव आदि ने तहसील के रास्ते पर खूब नारेबाजी की।
मोदी के कार्टून लहराए
युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिफ आब्दी, जुनैद, जमीर, सौतम कुमार, अजय चौधरी आदि के साथ कोल तहसील के धरना में शामिल हुए। उनके साथियों ने पीएम मोदी के कार्टून भी खूब लहराए।

एसडीएम कोल अनीता यादव को ज्ञापन देते सपाई।- फोटो : CITY OFFICE