फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Yuvjan Sabha foot marches in protest against the murder of Tabrez

तबरेज की हत्या के विरोध में सयुस का पैदल मार्च, मजिस्ट्रेट को थमाया ज्ञापन

Fri, 28 Jun 2019 08:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Yuvjan Sabha foot marches in protest against the murder of Tabrez
समाजवादी युवजन सभा ने किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला

झारखंड में तबरेज अंसारी की भीड़ हिंसा में हत्या के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद की अगुआई में जुमे की नमाज के बाद जमालपुर ईदगाह से पैदल मार्च निकला। जमालपुर चौराहे पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय अंजुम बी को सौंपा गया।

विज्ञापन


पैदल मार्च से पहले सलमान शाहिद ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, विश्वास का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे अब तक लागू कराने में नाकाम रहे। मजबूत सरकार के प्रधानमंत्री अपने ही लोगों के अत्याचारों से प्रताड़ित लोगों व उनके परिवार के प्रति वह इंसाफ कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि नए तरह के आतंकवाद से देश की एकता, अंखडता व धर्म निरपेक्षता के लिए घातक है। इसलिए सब मिलकर देश को बचाने का काम करें। 
विज्ञापन


ज्ञापन देने के दौरान यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सालिम, पार्षद नासिर चांद, यामीन खान, जीनत, जौक, शाकिर, साजिद अली, डॉ. एसयू खान, नत्थू खान, मोहसिन मेवाती, उवैस आलम, रऊफ ठेकेदार, शहजाद, कृपाल सिंह यादव, दलवीर सिंह, तसव्वुर, शाकिर कुरैशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed