फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Party will protest on 15 july

अब 15 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे सपाई

Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party will protest on 15 july
जिला पंचायत चुनाव में हुई कथित मनमानी के विरोध में सपाई अब 15 जुलाई को तहसीलों पर प्रदर्शन करेंगे। पहले ये प्रदर्शन ब्लॉक मुख्यालयों पर रविवार 11 जुलाई को होना तय हुआ था, लेकिन रविवार के कोरोना कर्फ्यू के कारण इसको रद्द कर दिया गया था। अब ये 15 जुलाई को तहसीलों पर होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ सपाई अपनी रिपोर्ट 13 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट तैयार हो गई है। ये रिपोर्ट देने के बाद आलाकमान से जो निर्देश मिलेगा। उस पर आगे बढ़ा जाएगा। 15 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन को लेकर रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर इस संबंध में बैठक हुई। जिसमें पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, एमएस सगीर, कृपाल सिंह, विजय प्रजापति, अर्जुन ठाकुर, जितेंद्र महिला सभा गुलिस्ताना, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed