{"_id":"5f6856578ebc3e73374841bf","slug":"samajwadi-party-tehsil-ghero-campaign-starts-many-supporters-gathers-at-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का तहसील घेरो आंदोलन, बड़ी संख्या में कोल तहसील पर जुटे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का तहसील घेरो आंदोलन, बड़ी संख्या में कोल तहसील पर जुटे सपाई
Mon, 21 Sep 2020 12:59 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
कोल तहसील पर जुटे कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी तहसील घेरो आंदोलन के तहत सोमवार को अलीगढ़ की कोल तहसील पर पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद सपाई एकत्रित हुए।
उन्होंने तहसील के सामने धरना शुरू कर दिया है। धरने को दौरान सपाइयों ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। बता दें कि पुलिस ने सुबह से ही सपा के प्रमुख नेताओं के घरों और पार्टी कार्यालय पर घेराबंदी कर दी थी।
पुलिस ने तहसील के सामने धरने के लिए लगाया गया टेंट भी हटवा दिया था। बावजूद इसके सपाई अलग-अलग जगहों से टुकड़ों-टुकड़ों में तहसील पहुंच गए। अब तक उनका पहुंचना जारी है। धरनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस भी तैनात है।