Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Party preparation for Graduate MLC elections

MLC Election: सपा स्नातक चुनाव में जुटी, हर ब्लॉक के पांच-पांच नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 26 Oct 2025 03:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 03:12 PM IST
सार

सपा कार्यालय पर आगरा-अलीगढ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शशांक यादव का फूलमाला व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Samajwadi Party preparation for Graduate MLC elections
सपा के प्रत्याशी शशांक यादव का प्रथम आगमन पर स्वागत - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ शहर के क्वार्सी बाईपास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 25 अक्तूबर को एमएलसी स्नातक निर्वाचन को लेकर बैठक हुई। इसमें आगरा-अलीगढ़ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर हर ब्लॉक के पांच-पांच नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन


सपा कार्यालय पर आगरा-अलीगढ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शशांक यादव का फूलमाला व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि सभी जिम्मेदार अपने-अपने ब्लॉकों के समस्त गांव, नगर, कस्बों में स्नातक मतदाताओं और स्कूल-कॉलेज व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ में स्नातक मतदाताओं से अधिक से अधिक मुलाकात कर फॉर्म भरवा कर उन्हें मतदाता बनवाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


शशांक यादव ने कहा कि पूरी ताकत के साथ मैं और पूरी टीम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी जनपदों में सबसे पहले तो मतदाता बनाने में जुटी हुई है। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, विनोद सविता, राम कुमार, शान मियां, डॉ. कृपाल सिंह, जैकी ठाकुर, सरदार करतार सिंह, शाकिर अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed