फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Party high command sent cheques to the meat traders beaten up in Alhadpur

Aligarh: सपा हाईकमान ने अलहदादपुर में पीटे मीट व्यापारियों को भेजे चेक, देने आए सुमन ने भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 05 Jul 2025 10:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 10:54 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चारों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाना तय किया। चारों के नाम से एक-एक लाख रुपये के चेक लेकर रामजीलाल सुमन यहां पहुंचे। रामघाट रोड स्थित एक होटल में चारों को बुलाकर चेक दिए गए।

विज्ञापन
Samajwadi Party high command sent cheques to the meat traders beaten up in Alhadpur
पीड़ितों को चेक देते सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में सपा के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि भाजपा सरकार में संरक्षित पशु कटान के नाम पर अराजकता फैलाने के साथ चौथ वसूली की जा रही है। देश के बड़े-बड़े स्लाटर हाउसों की कमान भाजपा से जुड़े हिंदू उद्यमियों के हाथों में है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2014 में भाजपा को बड़ी-बड़ी 20 मीट फैक्टरियों से 250 करोड़ रुपये का चंदा दिया गया है। इसका खुलासा चुनाव आयोग की रिपोर्ट में भी हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सपा सांसद ने ये बातें 4 जुलाई को रामघाट रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि हरदुआगंज में पिछले दिनों चार पशु व्यापारियों पर हमला हुआ। संरक्षित पशु मांस बताकर उन्हें पीटा गया। यह घटना भाजपा द्वारा प्रायोजित रंगदारी वसूली के एजेंडे के क्रम में हुई। उन्होंने बताया कि सपा की ओर से उस हमले के चारों पीड़ितों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। यह सहायता राशि पीएम या सीएम के राहत कोष से मिलनी चाहिए थी, मगर सरकार का खजाना पीडीए वालों के लिए नहीं। मुस्लिमों के लिए नहीं, बल्कि उनके चंद मित्रों के लिए है। पीड़ितों को तो बस संरक्षित पशु मांस बिक्री का आरोपी ठहराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हकीकत ये है कि पिछले 11 वर्ष में देश से सर्वाधिक संरक्षित पशु मांस का निर्यात हुआ है। इस निर्यात के मामले में हमने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। इटावा कथावाचक प्रकरण से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जो ज्ञानी होता है, वही पंडित है। जिन्हें वेद व ग्रंथों का पूर्ण ज्ञान है। वह कथाचावक हो सकता है। सपा का स्पष्ट मत है कि किसी विशेष वर्ग या जाति का इस पर विशेषाधिकार नहीं। मगर कुछ वर्ण व्यवस्था पोषक और मनु स्मृति धारक हैं, जिनकी वजह से ये घटनाएं होती हैं।
रामघाट रोड स्थित एक होटल में वार्ता करते सपा सांसद रामजी लाल सुमन, साथ में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हामिद घोसी, मनोज यादव व अन्य
कांवड़ यात्रा मार्गों पर दुकानदारों द्वारा नेम प्लेट लगाने के सवाल पर कहा कि ये मुस्लिमों के उत्पीड़न का हिस्सा है। किसी संत या महात्मा को दुकानों को चेक करने का अधिकार नहीं है। सच ये है कि जब-जब देश की इज्जत पर आंच आई, मुस्लिमों ने हिंदुओं के बराबर खड़े होकर देश के लिए योगदान दिया। चाहे वह आजादी का आंदोलन रहा हो या कोई अन्य। मगर जिन लोगों ने अंग्रेजों की चापलूसी की, वे किसी को देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं दे सकते। अंत में उन्होंने धार्मिक आयोजनों के नाम पर सरकारों द्वारा उन्माद कराने व आकर्षण के दम पर व्यापार करने की बात कही।

सपा हाईकमान ने भेजे चेक, घायलों को दिए

हरदुआगंज के अलहदादपुर में पीटे गए पशु व्यापारियों क्रमश : अकील प्रथम व अकील द्वितीय के अलावा, कदीम व अरबाज घायल हुए थे। इन चारों का एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार हुआ था। इनके परिवार के स्तर से आर्थिक मदद की आवाज उठाई गई। सपा सांसद रामजीलाल सुमन उनसे मिलने आए तो उनके समक्ष भी यह मांग उठी। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष ने चारों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाना तय किया। चारों के नाम से एक-एक लाख रुपये के चेक लेकर रामजीलाल सुमन यहां पहुंचे। रामघाट रोड स्थित एक होटल में चारों को बुलाकर चेक दिए गए।


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीधनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, पूर्व विधायक वीरेश यादव, अज्जू इशहाक, मनोज यादव, मुकेश माहेश्वरी, संजय शर्मा, डीआर यादव, आमिर आबिद, मो.सगीर, विनोद सविता, वीरेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed