फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   samajpadi party ticket fees is 45 thousand

सपा की टिकट फीस 45 हजार

Sun, 10 Jan 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
samajpadi party ticket fees is 45 thousand
बसपा के पदचिह्नों पर चलते हुए इस बार सपा ने भी लगभग सवा वर्ष पहले ही विधानसभा चुनाव के टिकट के दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। आवेदन करने वालों को पार्टी फंड में 20 हजार रुपये जमा कराने होंगे। इसकी रसीद लगा कर किया गया आवेदन ही पार्टी के प्रदेश कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद आवेदक को 20 हजार का शुल्क देकर समाजवादी बुलेटिन का सदस्य बनना होगा, जो सपा की आधिकारिक मासिक पुस्तिका है। इसके साथ ही आवेदक को पांच सक्रिय सदस्य बनाने होंगे। जिसके लिए प्रति सदस्य एक हजार रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। इस तरह से दावेदारी का खर्च लगभग 45 हजार रुपये तक आ रहा है।
विज्ञापन

आवेदन में अपना ब्योरा देने के साथ आवेदकों को आपराधिक मामलों की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही अगर पूर्व में कोई चुनाव लड़ा हो तो उसका विस्तृत परिणाम, पार्टी में पूर्व में पदाधिकारी रहने पर उसकी जानकारी भी देनी होगी। विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए पार्टी अभी से बेहतर उम्मीदवारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क भी इसकी एक कड़ी है, जिससे गंभीर आवेदक ही सामने आएं। बेवजह टिकट का आवेदन करने की परंपरा पर कुछ ब्रेक लग सके। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि आवेदन पूरा करने के बाद आवेदकों को सीधे प्रदेश कार्यालय में जमा कराना होगा। इसके बाद हाईकमान ही फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed