फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salesman caught adultering in Tretapack

मडराक में शराब ठेके पर ट्रेटापैक में मिलावट करते सेल्समैन दबोचा

Tue, 09 Aug 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Salesman caught adultering in Tretapack
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने रविवार को थाना मडराक क्षेत्र के बढ़ौली फतेह खां स्थित शराब ठेके पर ट्रेटा पैक में मिलावट करते हुए एक सेल्समैन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां से पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ दुकानों पर देसी शराब के ट्रेटा पैक में पानी मिलाया जा रहा है। इस पर उन्होंने आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार के साथ मडराक स्थित बढ़ौली फतेहखां की देसी शराब की दुकान पर जांच की तो वहां 51 ट्रेटा पैक रखे हुए मिले। ट्रेटा पैक में पानी की मिलावट पायी गई। उन्होंने बताया कि सेल्समैन ने पूछताछ में बताया कि सिरेंज की मदद से यह मिलावट का खेल चल रहा था। सेल्समैल सिरेंज से ट्रेटापैक से शराब निकाकर उसमें उतना ही पानी मिला देता था और फिर सिरेंज के बने हुए स्थान को चिपका देता था। उन्होंने बताया कि ट्रेटा पैक से निकाली गई शराब की 40 रुपये प्रति गिलास से बिक्री कर देता था। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर पहुंची मडराक पुलिस ने गांधीपार्क क्षेत्र के एटा चुंगी विकास नगर निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेल्समैन को जेल भेज दिया गया है। जबकि शराब ठेके के अनुज्ञापी को नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी सविता रानी बिना किसी अवकाश एवं पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब मिलने पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed