{"_id":"65808fd491bc1c5bb1079d0c","slug":"salary-of-all-teachers-deducted-if-school-remained-closed-till-9-50-am-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सुबह 9:50 बजे तक बंद रहा स्कूल, सभी शिक्षकों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सुबह 9:50 बजे तक बंद रहा स्कूल, सभी शिक्षकों का वेतन काटा
Tue, 19 Dec 2023 12:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:01 AM IST
सार
अलीगढ़ में विकासखंड चंडौस के प्राथमिक विद्यालय नगला बदन सिंह सुबह 9:50 बजे तक बंद रहने पर तीनों शिक्षिकाओं का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे अनुपस्थित रहने का लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकासखंड चंडौस के प्राथमिक विद्यालय नगला बदन सिंह सुबह 9:50 बजे तक बंद रहने पर सभी शिक्षकों का वेतन काट दिया है। बीएसए के निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार, नितेश कुमार, शिक्षामित्री गुड्डी देवी, रामदास अनुपस्थित मिले। उधर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनय कुमार गिल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुजानपुर खैर का 18 दिसंबर को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण में पूर्ण कालिक शिक्षिका मधुलिका त्रिपाठी, पूजा माहौर, अंशकालिक शिक्षिका सुरभि गोयल अनुपस्थित रहीं। तीनों शिक्षिकाओं का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे अनुपस्थित रहने का लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन