{"_id":"687bfb265af4797d3d06c749","slug":"saint-premanand-arrested-for-using-foul-language-aligarh-news-c-2-1-ali1010-737504-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संत प्रेमानंद और सीएम को गाली-गलौज करने पर दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संत प्रेमानंद और सीएम को गाली-गलौज करने पर दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद
Sun, 20 Jul 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:38 AM IST
सार
टप्पल थाना पुलिस ने 18 जुलाई की देर शाम करीब साढ़े सात बजे ताहरपुर बंबा के पास से बंटी निवासी गांव इतवारपुर को पकड़ा। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो पर और मुख्यमंत्री के प्रति गाली-गलौज करने वाले को टप्पल पुलिस ने दबोचा है। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
टप्पल थाना पुलिस ने 18 जुलाई की देर शाम करीब साढ़े सात बजे ताहरपुर बंबा के पास से बंटी निवासी गांव इतवारपुर को पकड़ा। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बंटी आए दिन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के जरिये गाली-गलौज और कमेंट करता है। उसने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो पर भी गाली-गलौज की, साथ ही मुख्यमंत्री को भी गालियां दीं। उससे क्षेत्र में अशांति का वातावरण बन रहा था।
विज्ञापन