फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sacrifice Sachin Laur will be honored with Army Medal

Aligarh News: सेना मेडल से सम्मानित होंगे बलिदानी सचिन लौर, राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में दिया था बलिदान

Sun, 28 Jan 2024 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 01:30 AM IST
सार

बीते वर्ष 23 नवंबर को जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में अलीगढ़ के नगलिया गौरौला निवासी सचिन लौर ने बलिदान दिया था। सचिन लौर को सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sacrifice Sachin Laur will be honored with Army Medal
बलिदानी सचिन लौर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव नगलिया गौरौला निवासी बलिदानी सचिन लौर को सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सेना की ओर से परिवार को भेजे गए पत्र और फोन के जरिये दी गई है।

विज्ञापन


बलिदानी सचिन लौर के पिता रमेश चंद्र लौर ने कहा कि बेटे को सेना मेडल से सम्मानित करने के चुना जाना गर्व की बात है। बेटे ने आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपना बलिदान दिया। दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सचिन के एक परिजन को सेना मेडल दिया जाएगा। परिवार को उस दिन का इंतजार है।
विज्ञापन


वहीं गणतंत्र दिवस पर गांव नगलिया गौरौला में ग्रामीणों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर सचिन लौर को श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर सिंह, चौ. प्रेमपाल सिंह पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष, विवेक लौर, विजय बहादुर सिंह, यादवेंद्र सिंह प्रधान, रामेश्वर सिंह, प्रवीन लौर आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीते वर्ष 23 नवंबर को जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में नगलिया सचिन लौर ने बलिदान दिया था। भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने कहा कि यह ये पल गौरवान्वित करने वाला है। सचिन लौर की शहादत पर सभी को गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed