{"_id":"5fc54c728ebc3e9bcc42dc21","slug":"sachin-s-performance-won-diamond-star-city-office-news-ali2499991108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन के प्रदर्शन से डायमंड स्टार को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन के प्रदर्शन से डायमंड स्टार को मिली जीत
विज्ञापन
विजेता अलीगढ़ डायमंड स्टार की टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्वर्गीय दामोदर माहेश्वरी मेमोरियल अंडर-14 टीम त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सचिन के प्रदर्शन से अलीगढ़ डायमंड स्टार ने अलीगढ़ गोल्ड स्टार को हरा दिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मुकेश कुमार शर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 40-40 ओवर के मैच में अलीगढ़ डायमंड स्टार के कप्तान शौर्य वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डायमंड स्टार की टीम ने सचिन कुमार की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत 21.3 ओवर में 170 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। सचिन ने 41 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। मानस बाथम ने 17 रन व वैभव वार्ष्णेय ने 14 रन बनाए। गोल्ड स्टार की ओर से आर्यन गुप्ता ने 3 विकेट, लक्ष्य जैन ने 2 विकेट व श्लोक माहेश्वरी ने एक विकेट लिया। जवाब में गोल्ड स्टार ने आक्रामक शुरुआत की।
सलामी बल्लेबाज युवराज सिंह ने 13 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। लक्ष्य जैन ने 14 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अंत में आर्यन गुप्ता ने 32 रन व पृथ्वी वार्ष्णेय ने 17 रन की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत न दिला सके और पूरी टीम 21.4 ओवर में 144 रनों पर सिमट गई। डायमंड स्टार की ओर से सचिन भारती, वैभव वार्ष्णेय और सचिन कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। डायमंड स्टार ने यह मैच 26 रन से जीत लिया। सचिन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आर्यन गुप्ता को स्टार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग राहुल कुमार और अमन वर्मा ने की। ऑनलाइन स्कोरिंग कुणाल वार्ष्णेय ने की। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना, संजय जैन, रविंद्र जैन, नरेश कुमार गुल्ला, प्रशांत माहेश्वरी, अजय शर्मा, अभिषेक बाथम आदि उपस्थित रहे।