फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Saadabad to Fatehullahpur road is being constructed at a cost of Rs 12.24 crore

Aligarh News: 12.24 करोड़ से बन रही सादाबाद से फतेहउल्लापुर रोड

Sun, 14 Sep 2025 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Saadabad to Fatehullahpur road is being constructed at a cost of Rs 12.24 crore
लोक निर्माण विभाग सादाबाद से जैतई, गुतहरा, शिखरा और गांव फतेहउल्लापुर तक करीब 12.3 किमी लंबी सड़क बना रहा है। शनिवार को विधायक गुड्डू चौधरी ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इस सड़क की चौड़ाई को 3.75 मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर कर दिया गया है। चौड़ीकरण पूरा कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुरेश चौधरी ने बताया कि इस सड़क पर गांव जैतई की आबादी में 400 मीटर, गुतहरा में 220 मीटर और फतेहउल्लापुर में 220 मीटर सीसी सड़क बन चुकी है। पूरी सड़क 12.24 करोड़ रुपये से बनाई जा रही है। मार्च से शुरू हुआ इसका काम जल्द पूरा किया जाएगा। डामरीकरण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा जाने की राह होगी आसान
इस सड़क से आंवलखेड़ा, एत्मादपुर और कुबेरपुर जाने का सफर सुविधाजनक हो जाएगा। सड़क खराब होने की वजह से अभी तक लोग इस मार्ग से होकर आगरा जाने से बचते थे। अब लोग इस रास्ते से आगरा जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed