फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rush of patients in the OPD of JN medical college

जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की उमड़ी रही भीड़

Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rush of patients in the OPD of JN medical college
जेएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी काउंटर पर उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाओं के बहाल होने के बाद से मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, ओपीडी में प्रतिदिन देखे जाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भी सैकड़ों मरीजों को डॉक्टर के परामर्श के बिना ही लौटना पड़ रहा है। यहां अलीगढ़ के अलावा अनूपशहर, बदायूं, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, हाथरस आदि आसपास के शहरों के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में विभिन्न बीमारियों से संबंधित 37 विभाग हैं। इनमें से 17 विभागों में प्रत्येक कार्य दिवस में 150 मरीज प्रति विभाग देखे जाने की व्यवस्था की गई है। पहले यह संख्या 100 थी। अन्य विभागों में निर्धारित कार्य दिवसों में सौ मरीज देखे जाने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह प्रत्येक कार्य दिवस में जो विभाग अपनी ओपीडी संचालित कर रहे हैं, उसमें कुल 2550 मरीज देखे जा रहे हैं। निर्धारित कार्य दिवस में खुलने वाले विभागों की ओपीडी की संख्या भी जोड़ दी जाए तो परामर्श पाने वाले मरीजों की कुल अनुमानित संख्या 4000 तक पहुंचती है। जबकि यहां पर आने वाले मरीजों की संख्या एक अनुमान के मुताबिक 7000 से अधिक है। ऐसे में निर्धारित संख्या में रजिस्ट्रेेशन के चलते बड़ी संख्या में मरीजों को बिना परामर्श के ही लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की अपनी दलीलें हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि महामारी के चलते ओपीडी सेवाओं को लंबे समय तक टेली मेडिसिन के माध्यम से संचालित किया गया था। अब जैसे-जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं, ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ाई जा सकती है। हम तो चाहते हैं जल्द से जल्द महामारी का खात्मा हो और सभी को अच्छे परामर्श और उपचार की सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed