फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rural secretariat will work as public service center, 243 services will be available

ग्रामीण सचिवालय जनसेवा केंद्र के रूप में करेंगे काम, मिलेंगी 243 सेवाएं

Tue, 23 Aug 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rural secretariat will work as public service center, 243 services will be available
ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर ही मिनी सचिवालयों में जनसेवा केंद्र की तर्ज पर सरकारी सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां राशन कार्ड, आधार कार्ड और पेन कार्ड बनवाने से लेकर वृद्धा-विधवा, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि पाने के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु, आय, जाति प्रमाणपत्र समेत 243 सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले में 867 ग्राम पंचायत हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय बने हुए हैं। जहां पंचायत सहायकों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायक अब विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (वीएलई) की तर्ज पर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में केंद्रीयकृत व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे ग्रामीणों को तहसील एवं कलेक्ट्रेट तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि सीएससी स्थापना एवं संचालन करने के लिए दो डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडरों (डीएसपी) को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि श्री सहज रिटेल लिमिटेड डीएसपी संस्था को ब्लॉक बिजौली, गंगीरी, अतरौली, चंडौस, धनीपुर एवं अकराबाद एवं वयमटेक टेक्नोलॉजी लि. को ब्लॉक गोंडा, इगलास, जवां, लोधा, खैर एवं टप्पल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed