फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rural colleges produced more toppers than urban colleges

Aligarh: ग्रामीण अंचल छात्र-छात्राओं का दबदबा, शहरी स्कूल फिसड्डी, देहात के कॉलेजों ने दिए अधिक टॉपर

Sat, 26 Apr 2025 11:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 11:41 AM IST
सार

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 में कुल 35 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इनमें शहर के दो स्कूलों के चार विद्यार्थी हैं, बाकी टॉपर ग्रामीण अंचल के कॉलेजों से हैं।

विज्ञापन
Rural colleges produced more toppers than urban colleges
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने पर चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में पास होने पर खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

रिजल्ट को देखकर साफ पता चलता है कि देहात के कॉलेजों की पढ़ाई शहरी स्कूलों की तुलना में बेहतर है। तभी तो टॉपर सूची में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। जनपद टॉपर और प्रदेश रैंकिंग में ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा है। जबकि शहरी स्कूल बेहद ही फिसड्डी साबित हुए हैं।

विज्ञापन


शहर के दो विद्यालयों को छोड़कर टॉप-10 में एक भी टॉपर शामिल नहीं हैं। राजकीय विद्यालयों ने इस बार भी निराश किया है। वह भी एक टॉपर जनपद को नहीं दे पाए। विभाग भी परिणाम को लेकर मंथन में जुट गया है।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 में कुल 35 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इनमें शहर के दो स्कूलों के चार विद्यार्थी हैं। आगरा रोड सरस्वती विद्या मंदिर के तीन विद्यार्थी परी शर्मा, सचिन कुमार हाईस्कूल में व इंटर में अनंतिका सिंह और डोरी नगर के आदर्श ज्ञानदीप इंंटर कॉलेज का एक छात्र रोहित यादव 12वीं की परीक्षा में टॉप-10 सूची में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय विद्यालय भी नहीं दे सके टॉपर

अलीगढ़ जनपद में कुल 37 राजकीय कन्या और राजकीय विद्यालय भी एक टॉपर नहीं दे सके। जबकि इन राजकीय विद्यालयों में आयोग द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त योग्य शिक्षकों की तैनाती है। सरकार राजकीय विद्यालयों पर ज्यादा ध्यान भी दे रही है। बावजूद इनके विद्यार्थियों की स्थिति ठीक नहीं है।

शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ज्यादा सफलता हासिल की है। शहर के मात्र दो स्कूलों के तीन विद्यार्थी सूची में शामिल हुए। शहर के स्कूलों से टॉपरों की संख्या कम आना चिंता का विषय है। राजकीय विद्यालय भी टॉपर नहीं दे सके। विभाग इस पर मंथन करेगा। - सर्वदानंद, डीआईओएस अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed