फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rumor of ghosts in burn ward of Aligarh district hospital

अलीगढ़ जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में 'भूत' की अफवाह, टोटके अपना रहे मरीजों के परिजन

Tue, 30 Oct 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Rumor of ghosts in burn ward of Aligarh district hospital
बर्न वार्ड - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों पर कथित तौर पर 'भूत' का साया मंडरा रहा है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों ने अपने बेड के पायों पर नीम की पत्तियों का गुच्छा बांध लिया है। 
विज्ञापन


मरीजों ने मान लिया है कि आग का शिकार हुए लोगों को भूत आसानी से शिकार बनाते हैं। अस्पताल के सीएमएस ने कहा है कि यह कोरा अंधविश्वास है। हम मरीजों की काउंसलिंग करेंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बर्न बार्ड में कुछ दिन पहले अकराबाद इलाके से आग का शिकार हुआ एक मरीज आया था। उस मरीज के परिजनों ने उसके बेड के पायों पर नीम की पत्तियां बांध दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अन्य भर्ती मरीजों ने पूछा कि ऐसा क्यों किया है। तो मरीज के परिजनों ने बताया कि जले हुए आदमी को भूत आसानी से शिकार बना लेता है। इस बात को सुनकर अन्य मरीजों के परिजनों ने भी अपने बेड के पायों पर नीम की पत्तियां बांध दी। पिछले कुछ दिनों से वार्ड में भूत को लेकर ही चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed