{"_id":"5bdb465ebdec22695c1f5f7d","slug":"rumor-caused-crowd-of-women-in-pothwari-temple-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक अफवाह और पथवारी मंदिरों पर लग गई महिलाओं की भीड़, पानी के लोटे से उतारी बुरी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अफवाह और पथवारी मंदिरों पर लग गई महिलाओं की भीड़, पानी के लोटे से उतारी बुरी नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में महिलाओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एक अफवाह ने अचानक ऐसा रूप लिया है कि पथवारी मंदिरों पर महिलाओं की गुरुवार रात 11 बजे अचानक से भीड़ लग गई। यहां महिलाएं इकट्ठी होकर अपने बच्चों के सिर से पानी का लोटा घुमाकर सारा जल मंदिर पर चढ़ा रही थीं।
यह अफवाह इतनी तेज फैली कि देखते ही देखते कई पथवारी मंदिरों पर सैकड़ों की संख्या में गुरुवार रात को महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। ऐसा ही नजारा शहर के पला साहिबाबाद स्थित पथवारी मंदिर में देर रात तक बना हुआ था।
शहर में देर रात एक अफवाह फैली कि कहीं तीन बच्चों की मौत हुई है और अफवाह के मुताबिक मरने से पहले बच्चों ने कहा कि यदि अपने बच्चों की सलामती चाहती हो तो महिलाएं अपने बच्चे के ऊपर पानी के लोटे से नजर उतारकर पथवारी देवी पर चढ़ा दें।
विज्ञापन
अन्यथा की दृष्टि में बच्चों के साथ काफी बुरा होगा। कुछ ही देर में यह अफवाह वायरल हो गई और कई बस्तियों में आग की तरह फैल गई। पला साहिबाबाद के प्रत्यक्ष नजारे के अनुसार महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पथवारी मंदिर पर पहुंची।

Trending Videos
यहां अपने बच्चों के सिर पर पानी के लोटे को घुमाकर सारा जल मंदिर की देहरी पर चढ़ाने लगीं। इसमें वह लोंग आदि सामग्री भी डाल रही थीं। इस खबर को रात में जो सुनता वह आश्चर्य की नजरों से देखता।
किसी ने इसे अफवाह ही माना तो कुछ लोग इसे हकीकत समझते मिले। देर रात तक पला में भीड़ जमा थी। किसी को यह तक नहीं मालूम था कि बच्चों की मौत कहां हुई है और किस तरह से यह बात उन तक आई है।