{"_id":"575334574f1c1bbd46108c17","slug":"ruckus-has-failed-ac-train-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का एसी फेल हुआ यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का एसी फेल हुआ यात्रियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और ट्रेनों में एसी फेल हो जाए तो यात्रियों का गुस्सा तो स्वाभाविक बढ़ जाएगा। शुक्रवार रात को टूंडला की ओर जा रही कोलकता-आनंद विहार एक्सप्रेस में एसी खराब होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
यात्रियों ने करीब पौन घंटे तक ट्रेनों को नहीं चलने दिया। रेलवे अफसरों ने यात्रियों को समझाया कि स्थानीय स्टेशन पर एसी ठीक करने वाला कोई कर्मचारी नहीं है, टूंडला पहुंचते ही एसी ठीक करा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही यात्री माने और ट्रेन चलने दी। अक्सर ट्रेन का एसी फेल होने पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एसी ठीक करने वाला कोई कर्मचारी नहीं है, जिससे यात्रियों को अक्सर परेशानियां झेलनी पड़ती है।
कानपुर जा रही कोलकता-आनंद विहार एक्सप्रेस के कोच बी-2 और बी-3 का एसी खराब हो गया। ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात सवा दो बजे पहुंची। यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया, हंगामा की जानकारी मिलते ही रेलवे अफसर, जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने यात्रियाें को समझाने का प्रयास किया लेकिन यात्री नहीं माने, जैसे ही ट्रेन टूंडला की ओर चली तभी यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी।