फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruby Khan, who installed the idol of Maa Durga, threatened to burn alive

मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने वाली रूबी खान को जिंदा जलाने की धमकी

Thu, 29 Sep 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

अपने घर पर नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने पर भाजपा नेता रूबी आसिफ खान को जिंदा जलाने की धमकी मिली है।मुस्लिम त्योहारों के साथ-साथ वे करीब पांच साल से हिंदुओं के पर्व भी श्रद्धापूर्वक मनाती हैं।रूबी आसिफ खान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Ruby Khan, who installed the idol of Maa Durga, threatened to burn alive
रूबी आसिफ खान। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

अपने घर पर नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने पर भाजपा नेता रूबी आसिफ खान को जिंदा जलाने की धमकी मिली है। उनके घर और गली की दीवार पर धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं, जिसमें उन्हें काफिर बताया गया है। पूजा करने के कारण इससे पहले भी उनको धमकियां मिल चुकी हैं। तंग आकर अब उन्होंने घर बेचकर मोहल्ले से पलायन करने का फैसला लिया है। इस मामले में रूबी ने थाना रोरावर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महानगर के शाहजमाल स्थित माबूद नगर की रहने वालीं रूबी आसिफ खान जयगंज मंडल की भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक हैं। मुस्लिम त्योहारों के साथ-साथ वे करीब पांच साल से हिंदुओं के पर्व भी श्रद्धापूर्वक मनाती हैं। उनका कहना है कि वे दोनों धर्मावलंबियों के बीच भाईचारा बढ़ाने के लिए ऐसा करती हैं।
विज्ञापन

बीती रामनवमी पर उन्होंने अन्य मुस्लिम महिलाओं के साथ भगवान राम के चित्र को घर में सजाकर आरती की थी। कुछ दिन पहले अपने घर में गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने और गंगा घाट जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जन करने के बाद से वह कट्टरपंथी मौलानाओं के निशाने पर आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी भी की गईं थीं। अब नवरात्र में रूबी ने अपने घर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की। वे पूरे व्रत भी रह रहीं हैं। इससे वह फिर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं। बुधवार को उनके घर और गली की दीवार पर किसी ने धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिए।
रूबी ने बताया कि देवी-देवताओं के प्रति उनका प्रेम कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों को रास नहीं आ रहा है। इसके चलते धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब उनकी और परिवारजनों की जान का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच प्रशासन ने उनके घर के बाहर एक सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगा दी है। धमकी वाले पोस्टर भी हटा दिए गए हैं।
यह लिखा है पोस्टर में
रूबी आसिफ खान काफिर बन गई है। पूजा करती है। हवन करती है। वंदे मातरम कहती है। इसे इस्लाम से खारिज कर दो। परिवार समेत जिंदा जला दो। हम सच्चे मुसलमान जमात उल इस्लाम। नारे तकबीर अल्लाहो अकबर।

पुलिस पोस्टर चस्पा करने वालों की तलाश में जुटी है। रूबी आसिफ खान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टर में उनको जिंदा जलाने की धमकी दी गई है।
- कुलदीप सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed