फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruby Khan went to Gangaghat and immersed the urn and the idol of Maa Durga

गंगाघाट जाकर रूबी खान ने किया कलश व मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

Thu, 06 Oct 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:42 AM IST
सार

रूबी ने पूरे नवरात्र उपवास रखा था।बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बजे रूबी और उनके पति आसिफ नंगे पैर अपने घर से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर निकले। इससे पहले उन्होंने गणेश चतुर्थी पर भी अपने घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित करके उन्हें गंगा में विसर्जित किया था, जिसका कट्टरपंथी मौलानाओं ने विरोध किया गया था। पिछले दिनों उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
Ruby Khan went to Gangaghat and immersed the urn and the idol of Maa Durga
गंगा में देवी प्रतिमा का विसर्जन करतीं रुबी आसिफ खान व उनके पति। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने नवरात्र पर अपने घर में स्थापित कलश और मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को नरौरा घाट जाकर विधि-विधान के साथ गंगा में किया। कलश और मूर्ति लेकर रूबी और उनके पति नंगे पांव घर से निकले। इस दौरान सुरक्षा के लिए उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। रूबी ने पूरे नवरात्र उपवास रखा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बजे रूबी और उनके पति आसिफ नंगे पैर अपने घर से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर निकले। रूबी के साथ सना शफीक, फरहा खान और दो पुलिस कर्मी चार पहिया वाहन से नरौरा घाट के लिए रवाना हुए। सभी दोपहर करीब 12 बजे नरौरा घाट पहुंच गए। रूबी और आसिफ ने विधि विधान के साथ कलश, मां दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी सहित अन्य सामग्री का गंगा में विसर्जन किया।
विज्ञापन

उन्होंने वहां प्रार्थना भी की। इससे पहले मंगलवार को नवमी पर रूबी ने अपने घर पर कन्या-लांगुरा जिमाए। सभी आमंत्रित कन्याओं के चरण पखारे। छह कन्याएं और तीन लांगुरा थे। सभी बच्चे मुस्लिम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी ने बताया कि उनका मकसद समाज में कौमी एकता और सौहार्द को बनाए रखना का संदेश देना है। वह अपने धर्म के साथ हिंदू धर्म के पर्व भी प्रेम के साथ मनाती हैं। यही बात कुछ कट्टरपंथियों का नागवार लगती है, लेकिन उनकी धमकियों की परवाह उन्हें नहीं है। उन्हें पता है वह अच्छा काम कर रहीं हैं, जिस पर उन्हें गर्व है।

इससे पहले उन्होंने गणेश चतुर्थी पर भी अपने घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित करके उन्हें गंगा में विसर्जित किया था, जिसका कट्टरपंथी मौलानाओं ने विरोध किया गया था। पिछले दिनों उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा पोस्टर उनके घर की दीवार और गली में चस्पा किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने एक सुरक्षाकर्मी उनके घर पर तैनात कर दिया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed