फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruby Asif Khan will also celebrate Diwali

Aligarh News : धूमधाम से दिवाली भी मनाएंगी रूबी आसिफ, फिर कहा-कट्टरपंथियों की धमकी से नहीं डरती

Fri, 09 Sep 2022 06:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 06:02 AM IST
सार

Ruby Asif : रूबी ने कहा कि दिवाली पर वह लक्ष्मी और गणेश का पूजन भी करेंगी। कुछ कट्टर पंथी लोगों से ऐसा करने पर धमकी भी दे रहे हैं लेकिन डरने वाली नहीं हूं। त्योहार किसी भी संप्रदाय या समुदाय का हो सभी को सौहार्द के साथ आपस में मिलकर मनाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
Ruby Asif Khan will also celebrate Diwali
मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामूद नगर निवासी रूबी आसिफ खान का कहना है कि वह अब धूमधाम से दिवाली मनाएंगी। इस मौके पर लक्ष्मी और गणेश का पूजन भी करेंगी। कुछ कट्टर पंथी लोगों से ऐसा करने पर धमकी भी दे रहे हैं लेकिन डरने वाली नहीं हूं।
विज्ञापन


त्योहार किसी भी संप्रदाय या समुदाय का हो सभी को सौहार्द के साथ आपस में मिलकर मनाए जाने चाहिए। उनका कहना है कि बच्चे भी स्वतंत्र हैं और बालिग होने पर किसी भी धर्म या समुदाय के युवक और युवतियों से शादी कर सकते हैं, उन्हें ऐसा करने पर कोई आपत्ति नहीं होगाी।
विज्ञापन


बुधवार को नरौरा के नरवर गंगाघाट पर महिला रूबी आसिफ खान ने गणपति का विसर्जन किया। उनके साथ में परिवार की दो महिलाएं और पुरुष भी थे। धमकियों के चलते उन्हें सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी भी मिले हैं जो कि उनके साथ रहते हैं। रूबी ने बताया कि घर में गणपति की स्थापना करने पर उनके खिलाफ फतवे जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मानना है कि भगवान और अल्लाह एक ही हैं। उन्हें दोनों में कोई फर्क नजर नहीं आता। दो साल पहले उन्होंने भगवान राम की अपने घर में स्थापना की थी। तब भी उनके खिलाफ पोस्टर लगवाए गए थे। रूबी और उनकी बेटी पर हमले भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed