{"_id":"6089bb898ebc3ea1d903e28f","slug":"rtpcr-test-will-not-be-infected-if-antigen-test-city-office-news-ali262088377","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजन जांच में संक्रमित तो नहीं होगा आरटीपीसीआर टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजन जांच में संक्रमित तो नहीं होगा आरटीपीसीआर टेस्ट
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या और जांच का भार बढ़ने के चलते मंडलायुक्त ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब जिले में जो लोग एंटीजन जांच में संक्रमित पाए जाएंगे, उनका आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं होगा। एंटीजन परिणाम के आधार पर ही उनका कोरोना का उपचार होगा। लक्षणों के आधार पर कोविड अस्पताल/होम आइसोलेशन में भर्ती करने की प्रक्रिया कोरोना कंट्रोल रूम द्वारा की जाएगी।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार को सीडीओ, सीएमओ, सभी एडीएम के साथ कोरोना को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए। दवाओं की कमी न होने दी जाए। इसके अलावा, अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर निगाह रखी जाए।
किसी प्रकार से अव्यवस्था न होने दी जाए। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी अपने घर में सुरक्षित रहें, अनावश्यक यात्रा न करें, किसी कारणवश घर से बाहर निकलते हैं तो मास्क अथवा डबल मास्क लगाकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
हाई रिस्क कैटेगरी से जुड़े लोग जैसे 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, एक से अधिक बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति एवं कमजोर इम्युनिटी वाले लोग घर से बाहर न निकलें। किसी व्यक्ति के पास खड़े हों तो दो गज की दूरी अवश्य बनाएं रखें। बुखार को सामान्य वायरल फीवर न समझें। पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल जांचते रहें। यदि आपका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है, तो तत्काल नजदीकी (एल-2) अस्पताल में भर्ती होकर अपना उपचार कराएं।