फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RTO awake after five deaths , two Delhi-bound buses seized

पांच मौतों के बाद जागे आरटीओ, दिल्ली जा रही दो बसें जब्त

Fri, 13 May 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली।
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली। Updated Fri, 13 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
RTO awake after five deaths , two Delhi-bound buses seized
बस - फोटो : अमर उजाला
गांव लोहगढ़ के निकट हुए हादसे में पांच बेकसूर लोगों की मौत के बाद आखिरकार आरटीओ दफ्तर जाग गया। एआरटीओ ने गुरुवार को अतरौली क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए दिल्ली जा रहीं दो डग्गेमार बसों को सीज कर दिया। इतना सब कुछ होने के बाद भी डग्गेमारी रुकने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन


दिल्ली जा रही निजी बस बुधवार को अतरौली के गांव लोहगढ़ के निकट पलट गई थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दिल्ली रूट पर चलने वाली डग्गेमार बसों के अवैध संचालन को बंद कराने के लिए कई बार आवाजें उठीं। लेकिन कभी कार्रवाई नहीं की गई। हादसा होने के बाद एआरटीओ टीम के साथ क्षेत्र में निकले और उन्होंने दिल्ली जा रहीं दो डग्गेमार बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


बस दुर्घटना की जांच एआरटीओ ने की शुरू

अलीगढ़। अतरौली के गांव लोहागढ़ में बुधवार को बस पलट गई थी, इस मामले में गुरुवार को सहायक संभागीय अधिकारी जांच करने के लिए अतरौली पहुंचे। उधर, इस दुर्घटना के लिए कांग्रेस के पूर्व सांसद ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताते हुए मृतकों और गंभीर रूप से घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अफसरों ने बताया कि एआरटीओ (ई) राजेश राजपूत गुरुवार को इस मामले की जांच करने के लिए अतरौली पहुंच गए। जांच में उन्होंने पाया कि इस बस का बागपत में रजिस्ट्रेशन हुआ है। ऑल यूपी परमिट 2018 तक, बस की फिटनेस 2017 तक वैद्य है। इसके साथ ही उन्होंने कई बिंदुओं को जांच के दायरे में रखा है।


एआरटीओ इस प्रकरण की पूरी जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट आरटीओ को सौंपेंगे। उधर, कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह ने अतरौली के गांव लोहगढ़ गांव की बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इस दुर्घटना के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश, केंद्र सरकार अपने-अपने कोष से मृतकों को 25-25 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगाें को 5-5 लाख रुपये आर्थिक सहायता दे। उन्होंने कहा कि बिना रूट तय व बिना परमिट के डग्गेमारी से बसें चलाई जा रही थीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed